विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काले कुत्ते को रोटी क्यों खिलाई जाती है? राहु-केतु और शनि दोष से जुड़ा है यह गहरा रहस्य

Published: Wed, 19 Aug 2026 08:00 AM (IST)

सनातन धर्म में काले कुत्ते को रोटी खिलाना ग्रहों की शांति और जीवन में सुख-शांति के लिए महत्वपूर्ण माना गया ...और पढ़ें

काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शांत होते हैं कौन से ग्रह? (AI-Generated Image)

काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शांत होते हैं कौन से ग्रह? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पशु-पक्षियों की सेवा करने का अधिक महत्व है। इस काम को करने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और ग्रहों के दुष्प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग काले कुत्ते को रोटी खिलाते हैं, लेकिन क्या आपके मन में कभी सवाल आया है कि आखिर लोग काले कुत्ते को ही रोटी क्यों खिलाते हैं।

यह परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से कई शक्तिशाली ग्रहों का प्रभाव कम होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार बताते हैं कि काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शांत होते हैं कौन से ग्रह?

श्री चंद्रेश शर्मा जी बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में जीवों की सेवा को ग्रहों की शांति का सबसे अचूक उपाय माना गया है। इनमें से काले कुत्ते को रोटी खिलाना अत्यधिक प्रभावशाली उपाय है।

काले कुत्ते को रोटी खिलाने से मिलने वाले लाभ

विभिन्न ग्रहों की शांति और संकटों से मुक्ति के मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं:
1. केतु ग्रह की शांति: काले कुत्ते का संबंध मुख्य रूप से केतु ग्रह से माना जाता है। यदि जन्मकुंडली में केतु अशुभ फल दे रहा हो, संतान कष्ट हो या कार्य में बार-बार बाधाएं आ रही हों, तो काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से केतु शांत होता है।
2. राहु दोष से मुक्ति: राहु और केतु छाया ग्रह हैं। काले कुत्ते को रोटी देने से राहु के नकारात्मक प्रभाव, जैसे - मानसिक तनाव, अचानक नुकसान और भ्रम की स्थिति दूर होती है।
3. शनि देव की कृपा: काला कुत्ता शनि देव का भी प्रतिनिधि माना जाता है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी या बिस्कुट खिलाने से साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है।
4. भैरव बाबा का आशीर्वाद: काला कुत्ता भगवान भैरव की सवारी है। इन्हें रोटी खिलाने से घर से तंत्र-मंत्र, बुरी नजर और अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है।

भगवान काल भैरव का वाहन है काला कुत्ता

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, काला कुत्ता भगवान काल भैरव का वाहन है। ऐसा माना जाता है कि काले कुत्ते को रोटी खिलाने से भगवान भैरव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर प्रकार के आकस्मिक संकटों और दुर्घटनाओं से रक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ें- पूजा में एक दीये से क्यों नहीं जलाते दूसरा दीपक? यहां पढ़ें इसके पीछे का गहरा रहस्य 

यह भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती में इन बातों का रखें ध्यान, क्या करें और किन गलतियों से बचें?

यह भी पढ़ें- क्या मृत्यु के बाद आत्मा अपने परिवार को देखती है? गरुड़ पुराण में लिखे इस रहस्य को जानें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।