शनिवार को बाल और नाखून काटने की क्यों होती है मनाही? जानिए क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं
हिंदू धर्म में शनिवार, मंगलवार और गुरुवार को बाल और नाखून काटने की मनाही क्यों होती है? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं और मान्यता अनुसार इसके प्रभाव।
-1779111741917_m.webp)
शनिवार को बाल और नाखून काटना क्यों अशुभ? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई ऐसी परंपराएं हैं जिन्हें लोग सदियों से मानते आ रहे हैं। इन्हीं में से एक मान्यता बाल और नाखून काटने से जुड़ी हुई है। अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग बच्चों को बताते हैं कि कुछ खास दिनों में बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। खासतौर पर शनिवार, मंगलवार और गुरुवार को इसे अशुभ माना जाता है। इसके पीछे धार्मिक कारण बताए जाते हैं।
मान्यता के अनुसार, सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह से जुड़ा होता है। इसलिए इन दिनों कुछ कामों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शनिवार को क्यों मानी जाती है मनाही?
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन बाल और नाखून काटने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों और जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कुछ मान्यताओं में यह भी कहा गया है कि ऐसा करने से आयु पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

(AI-Generated Image)
गुरुवार को क्यों नहीं काटने चाहिए नाखून और बाल?
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति और गुरु ग्रह को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बाल या नाखून काटने से गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और धन से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरु ग्रह का संबंध बुद्धि और ज्ञान से भी होता है। ऐसे में गुरुवार को बाल या नाखून काटने से व्यक्ति की सोच और निर्णय क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि इस दिन इन कामों से बचने की सलाह दी जाती है।
मंगलवार को भी नहीं काटने चाहिए बाल और नाखून
मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह और भगवान हनुमान से माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन बाल या नाखून काटने से खून से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही, परिवार और भाइयों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना भी मानी जाती है। यही कारण है कि मंगलवार को भी इन कामों को करने से बचने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें- शनिदेव पल भर में होंगे मेहरबान! घर की इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा, पढ़ें वास्तु टिप्स
यह भी पढ़ें- भूलकर भी सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, रिश्तों में आती है दरार और रूठ जाते हैं शनिदेव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।