पैरों के अंगूठे से बड़ी हो तर्जनी उंगली, तो ऐसी महिलाओं का शादी के बाद कैसा होता है जीवन?
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की तर्जनी उंगली अंगूठे से बड़ी होती है, वे आत्मविश्वासी और साहसी होती हैं। ...और पढ़ें

तर्जनी उंगली अंगूठे से बड़ी हो तो क्या होता है। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में पैरों की बनावट और खासतौर पर उंगलियों के आकार और साइज को लेकर काफी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इससे व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जुड़ी घटनाओं के संकेत मिलते हैं। पैरों की उंगलियों को भी महत्वपूर्ण माना गया है। खासकर महिलाओं के पैरों के अंगूठे से अगर उनकी तर्जनी उंगली बड़ी निकल जाए, तो उनके स्वभाव और शादी के बाद ससुराल में उनके रुतबे के बारे में समुद्र शास्त्र काफी जानकारी देता है।
तो चलिए जानते हैं कि ऐसी महिलाओं का स्वभाव कैसा होता है और शादी के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आते हैं।
आत्मविश्वासी और साहसी होती हैं
सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, जिन महिलाओं की तर्जनी उंगली अंगूठे से बड़ी होती है, वे आत्मविश्वासी और साहसी स्वभाव की होती हैं। ये परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका सामना करने की कोशिश करती हैं। अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के लिए इन्हें दूसरों पर पूरी तरह निर्भर रहना पसंद नहीं होता।
अपनी बात पर कायम रहती हैं
ऐसी महिलाओं को स्वतंत्र विचारों वाली कहा जा सकता है। ये किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपनी समझ और अनुभव पर भरोसा करती हैं। अगर इन्हें लगता है कि कोई फैसला परिवार के लिए सही है, तो वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ जाती हैं।
नेतृत्व करने की क्षमता
तर्जनी उंगली का अंगूठे से लंबा होना सामुद्रिक शास्त्र में नेतृत्व क्षमता से भी जोड़ा जाता है। ऐसी महिलाएं घर के महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। परिवार के सदस्यों को साथ लेकर चलने और मुश्किल परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता इनमें होने की बात कही जाती है।
शादी के बाद प्रभावशाली भूमिका
विवाह के बाद इन महिलाओं की भूमिका परिवार में काफी प्रभावशाली होती है। माना जाता है कि ये घर के फैसलों में अपनी राय खुलकर रखती हैं। कई बार उनका व्यक्तित्व इतना मजबूत होता है कि वैवाहिक जीवन में उनका प्रभाव पति से थोड़ा अधिक दिखाई देता है।
घर में सुख-समृद्धि का संकेत
सामुद्रिक शास्त्र में इस तरह के पैर को राजलक्ष्मी लक्षण से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि ऐसी महिलाएं अपने साथ सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। विवाह के बाद वे घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहयोग करती हैं।
परिवार को जोड़े रखने वाली
इन महिलाओं को जिम्मेदार और परिवार के प्रति समर्पित भी माना जाता है। वे घर के सदस्यों की जरूरतों को समझने और सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करती हैं।
यह भी पढ़ें- जिन लोगों के सिर पर होते हैं दो चक्र, उनके स्वभाव के बारे में क्या कहता है समुद्र शास्त्र
यह भी पढ़ें- समुद्र शास्त्र: आंखों की बनावट से जानें कौन होता है तेज, चतुर और किस पर करें सोच-समझकर भरोसा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
