लालच में आकर घर में कभी इकट्ठा न करें ये 3 चीजें, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज और बढ़ सकती है दरिद्रता
घर में कबाड़, टूटे शीशे या सूखे पौधे जैसी 3 चीजें लालचवश जमा न करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इनसे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ...और पढ़ें

रसोई में नहीं रखने चाहिए टूटे बर्तन । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 'लालच बुरी बला है', यह बात यूं ही नहीं कही गई है, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसका एक गहरा अर्थ बताया गया है। हमें लालच होता है धन कमाने का। लेकिन हम भूल जाते हैं कि लक्ष्मी चंचल होती हैं, इन्हें रोककर नहीं रखा जा सकता है।
कई बार तो हमें घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजों को इकट्ठा करने का लालच हो जाता है। अक्सर हम घर में बर्तनों और कबाड़ जैसी चीजों को यह सोचकर इकट्ठा कर लेते हैं कि वक्त आने पर इन्हें बेचकर धन कमा लेंगे। लेकिन वास्तु में कुछ चीजों को लालचवश घर में इकट्ठा करने दरिद्रता फैलती है। चलिए हम आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।
टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए
कई बार हम ध्यान नहीं देते हैं और आलस्यवश रसोई में टूटे हुए बर्तन रखते जाते हैं। जबकि सही तरीका यह है कि टूटे हुए बर्तनों को तुरंत ही रसोई से हटा देना चाहिए क्योंकि इससे राहु और शनि खराब होता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और घर में दरिद्रता आती है। खासतौर पर घर में टूटे हुए कप कभी नहीं रखने चाहिए।
बंद घड़ियां भी नहीं रखनी चाहिए
बंद घड़ियां भी राहु को कमजोर करती हैं। अक्सर हम दीवार पर घड़ियां लगा लेते हैं, मगर जब वो खराब होती हैं या फिर बंद पड़ जाती हैं, तो उन्हें न ठीक करवाते हैं और उनमें सेल डालना भी भूल जाते हैं। ऐसे में बंद घड़ियों के कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है। घर में रहने वाले लोगों के मन में एक-दूसरे के लिए भ्रम पैदा होता है, लोगों के बीच में मानसिक तनाव बढ़ता है।
खबरें और भी
कबाड़ नहीं रखना चाहिए
कई लोगों की कबाड़ इकट्ठा करने की भी आदत होती है। लोग सोचते हैं कि समय आने पर इसे बेचकर धन कमा लिया जाएगा, मगर कबाड़ से शनि दोष लगता है। शनि देव को साफ-सफाई और अनुशासन के साथ रहने वाले लोग पसंद होते हैं। ऐसे में अगर आप घर में कबाड़ इकट्ठा करते हैं, तो यह दर्शाता है कि आपके अंदर प्रबंधन की समस्या है।
इससे घर में न केवल दरिद्रता आती है, बल्कि लोग बीमार रहने लगते हैं और उन्हें हमेशा भारीपन लगता है, जिससे क्रोध में आकर वे गलत काम भी करते हैं।
अतः ऊपर बताई गई तीनों चीजों का लालच कभी भी नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में केवल कठिनाइयां ही आती हैं।
यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स : घर में क्लेश और बीमारी का कारण बनती है गंदी सिंक और बेसिन , रात में सोने से पहले जरूर करें यह काम
यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: घर में धन और सुख-शांति चाहते हैं, तो 'मेन गेट की चौखट' पर रखें ये चीजें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।