Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में भूलकर भी इन स्थानों पर न बनवाएं नालियां, वरना लग सकता है गंभीर वास्तु दोष

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नालियों का सही स्थान वास्तु दोष से बचने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और ब्रह्मस्थान में न ...और पढ़ें

    घर के केंद्रस्थान घर का हृदय होता है । (Picture Credit- AI Generated)

    घर के केंद्रस्थान घर का हृदय होता है । (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर बनवाने से पहले वास्‍तु को ध्‍यान में रखकर लोग रसोई, बाथरूम और बेडरूम तो बनवा लेते हैं, मगर घर के बनावट की छोटी-से-छोटी चीजें भी वास्‍तु से जुड़ी होती हैं और कई बार हम उनकी सही दिशा का ध्‍यान नहीं रख पाते हैं। जैसे,घर में नालियों को बनवाते वक्‍त हम कभी नहीं सोचते कि उनकी सही दिशा क्‍या होनी चाहिए। ऐसे में घर वास्‍तु दोष के प्रभाव में आ जाता है। अगर आप भी अपना घर बनवाने जा रहे हैं, तो आपको भी इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि नालियों का सही दिशा में होना जरूरी है।

    इन दिशाओं में न बनवाएं नालियां

    दक्षिण-पश्चिम

    यह राहु की दिशा होती है। इसे हमेशा साफ रखना चाहिए, इसलिए इस कोण में कभी भी नालियां नहीं बनवानी चाहिए। इससे धन हानि, भ्रम, अवसाद जैसी दिक्कतें जीवन में आ सकती हैं।

    दक्षिण- पूर्व

    यह दिशा अग्निकोण कहलाती है। यहां नालियां, टैंक, बोरिंग आदि जैसे जल तत्व वाली चीजों को नहीं बनवाना चाहिए। यदि ऐसा होता है, तो अग्नि-जल के टकराव से घर में पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे घर के लोगों में बेवजह चिड़चिड़ापन और झगड़े होने की भी संभावना बढ़ सकती है।

    ब्रह्मस्‍थान

    घर के केंद्रस्थान को ब्रह्मस्‍थान कहा जाता है। यहां पर नाली बनवाने से घर की सुख-शांति सब चली जाती है। इसका असर घर के लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है, जिससे खर्चे भी बढ़ जाते हैं।

    इन दिशाओं में बनवाएं नालियां

    घर में नालियां बनवाने के लिए सबसे अच्‍छा स्‍थान उत्‍तर और पूर्व दिशा को बताया गया है। दोनों ही स्‍थानों पर नालियां बनवाने से पानी का बहाव सही रहता है और घर में सफाई भी रहती है। इससे घर को वास्‍तु दोष से बचाया जा सकता है।

    अतः इस बात का ध्यान जरूरी रखें कि नालियों को सही दिशा में बनवाने तक ही बात खत्म नहीं होती, बल्कि सही दिशा के साथ-साथ उसकी सफाई भी जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- लालच में आकर घर में कभी इकट्ठा न करें ये 3 चीजें, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज और बढ़ सकती है दरिद्रता

    यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी धन आता है लेकिन टिकता नहीं? 'दरिद्रता' खत्‍म करने के लिए रोज करें ये 7 काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी