Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ा मंगल 2026: नजर दोष से बचने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें, खूब होगी तरक्की

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 10:41 AM (IST)

    बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा से संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है। नकारात्मक ऊर्जा व नजर दोष से बचाव के लिए मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान, स्व ...और पढ़ें

    कैसे करें नजर दोष दूर? (AI Generated Image)

    कैसे करें नजर दोष दूर? (AI Generated Image)  

    HighLights

    1. मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाएं

    2. हनुमान जी के सिंदूर से घर पर स्वास्तिक बनाएं

    3. काले घोड़े की नाल मुख्य द्वार पर स्थापित करें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 09 जून को छठा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बड़े मंगल के अवसर पर हनुमान जी की साधना करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    यह दिन नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा होने से तनाव, कलह या आर्थिक नुकसान होता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामान कर रहे हैं, तो बड़े मंगल के दिन घर के मुख्य द्वार पर कुछ विशेष चीजें जरूर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस लेख में बताई गयी चीजों को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

    nazar dosh ke nuksan

    (AI Generated Image)  

    1. पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर- अगर आप नकारात्मक शक्तियों को घर में प्रवेश नहीं होने देना चाहते हैं, तो ऐसे में बड़े मंगल के दिन घर के मुख्य द्वार के ऊपर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर जरूर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से घर में नकारात्मक शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर की समस्या जीवन में नहीं आती है।

    2. जरूर बनाएं स्वास्तिक- सनातन धर्म में स्वास्तिक को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। अगर आप घर में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में बड़े मंगल के दिन हनुमान जी चरणों का सिंदूर से घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं। ऐसा माना जाता है कि घर के बाहर स्वास्तिक बनाने से बुरी नजर का आगमन नहीं होता है और सुख-शांति बनी रहती है।

    खबरें और भी

    3. काले घोड़े की नाल- नजर दोष को दूर करने के लिए काले घोड़े की नाल को उत्तम माना जाता है। बड़े मंगल के दिन काले घोड़े की नाल को शुद्ध करने के बाद उसे घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से बुरी नजर की समस्या दूर होती है और राहु-केतु का अशुभ प्रभाव दूर होता है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें- हनुमान जी को करना है प्रसन्न? तो बड़े मंगल की शाम घर के इन 5 स्थानों पर दीया रखना न भूलें

    यह भी पढ़ें- बड़ा मंगल 2026: शाम ढलने से पहले हनुमान जी को अर्पित करें ये 4 चीजें, संकटमोचन हर लेंगे सारा दर्द


    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।