विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी को पति के किस तरफ सोना चाहिए? सुखी वैवाहिक जीवन के लिए ध्यान रखें वास्तु के ये नियम

Published: Tue, 30 Jun 2026 12:03 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पत्नी को हमेशा पति के बाईं ओर सोना चाहिए। यह शिव ...और पढ़ें

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पत्नी को पति के बाईं ओर क्यों सोना चाहिए (Picture Credit: AI Generated)

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पत्नी को पति के बाईं ओर क्यों सोना चाहिए (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. पत्नी को हमेशा पति के बाईं ओर सोना चाहिए, वास्तु अनुसार।

  2. यह शिव और शक्ति के संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

  3. इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पति-पत्नी के रिश्ते को बहुत गहरा माना जाता है, लेकिन कई बार शादी के कुछ समय बाद ही रिश्ते में दरार आने लगती है। ऐसे में हमें खुद समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? इसका एक कारण घर का वास्तु दोष हो सकता है और यही नहीं कई बार इस बात के लिए पति-पत्नी की सोने की दिशा और स्थिति भी जिम्मेदार हो सकती है।

जिस तरह से बेडरूम से जुड़े कुछ वास्तु नियम हैं और उनका पालन जरूरी है ठीक उसी तरह आपको सोते समय भी कुछ वास्तु नियमों का पालन करने की जरूरत है।

यदि वास्तु की मानें तो आपको हमेशा सोते समय सिर दक्षिण दिशा की तरफ और पैर उत्तर की तरफ रखने चाहिए। ऐसे ही एक सवाल मन में बार-बार आता है कि पत्नी को पति के किस तरफ सोना चाहिए जिससे आपसी सामंजस्य बना रहे? आइए जानें वास्तु के नियमों के बारे में।

पत्नी को पति के किस तरफ सोना चाहिए?

वैसे तो लोग आमतौर पर सोते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं और अपनी सुविधानुसार ही सोने के स्थान और दिशा का निर्धारण कर लेते हैं, शादीशुदा जोड़ों में भी अक्सर ऐसा देखा जाता है। वहीं अगर हम वास्तु की मानें तो यदि पति और पत्नी वास्तु के नियमों का पालन करते हुए सही स्थान पर सोते हैं तो उनके दांपत्य जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। वास्तु के अनुसार पत्नी को हमेशा पति के बाईं ओर ही सोना चाहिए।

शिव और शक्ति का संतुलन

वास्तु में ऐसा कहा जाता है कि पत्नी को हमेशा पति के बाएं हाथ ही तरफ ही सोना चाहिए और यह शिव और शक्ति को संतुलित करने का तरीका माना जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि किसी भी पूजा या तस्वीर में माता पार्वती शिव जी के बाईं ओर ही बैठती हैं।

वहीं पत्नी को हमेशा पति की वामांगी माना जाता है, इसलिए किसी भी पूजा-पाठ या सोते समय पत्नी का स्थान पति के बाईं तरफ ही शुभ माना जाता है। शरीर का दाहिना हिस्सा मैस्क्युलिन एनर्जी को दिखाता है और सूर्य नाड़ी का प्रतीक माना जाता है, वहीं बायां हिस्सा फेमिनिन एनर्जी यानी चंद्र नाड़ी को दिखाता है। इसी वजह से पति का दाहिनी तरफ और पत्नी का बाईं तरफ सोना ही शुभ माना जाता है।

पत्नी के बाईं तरफ सोने के फायदे

यदि पत्नी वास्तु के अनुसार पति के बाईं ओर सोती है तो दोनों के दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। इससे दोनों का सूर्य और चंद्र दोनों मजबूत होते हैं और पति-पत्नी के बीच सामंजस्य स्थापित होता है और एक-दूसरे को सहयोग देते हुए आगे बढ़ते हैं।

अगर आप भी वास्तु के इस नियम का पालन करते हुए सोने का सही स्थान निर्धारित करेंगे तो आपके वैवाहिक जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- आपके बेडरूम में रखी ये चीजें बन रही हैं कलह का कारण, तुरंत निकालें बाहर वरना छा जाएगी कंगाली

यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगाएं फैमिली फोटो, घर बन जाएगा स्वर्ग और बढ़ेगा प्यार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।