विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या घर में एक से ज्यादा तुलसी के पौधे रखना शुभ है? यहां पढ़ें वास्तु के सही नियम

Published: Thu, 23 Jul 2026 01:30 PM (IST)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है और इसे हमेशा वास्तु के अनुसार घर में सही ...और पढ़ें

तुलसी के पौधे: घर में एक से अधिक रखने के वास्तु नियम और दिशा (Picture Credit: AI Generated)

तुलसी के पौधे: घर में एक से अधिक रखने के वास्तु नियम और दिशा (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना जाता है और हर घर में एक न एक तुलसी का पौधा जरूर होता है। इसे माता लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है, इसलिए इसकी विशेष पूजा-अर्चना का नियम है।

यही नहीं वास्तु में इसकी सही दिशा और इसे रखने के स्थान के बारे में बताया गया है। यूं कहा जाए कि सदियों से हिंदू परंपराओं का अनमोल हिस्सा रहा तुलसी का पौधा न केवल एक पवित्र जड़ी-बूटी है, बल्कि सकारात्मकता का प्रतीक भी है।

ऐसा कहा जाता है कि घर में लगाया हुआ हरा-भरा पौधा हमेशा अच्छी ऊर्जा को आकर्षित करता है और वातावरण को भी पवित्र बनाता है।

कई बार इस पौधे को लेकर मन में एक सवाल आता है कि क्या घर में एक से ज्यादा तुलसी के पौधे लगाए जा सकते हैं? आइए आपको बताते हैं वास्तु से जुड़े इस सवाल के सही जवाब के बारे में।

घर में एक से ज्यादा तुलसी के पौधे लगाना सही है या नहीं?

अगर हम वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे लगाने की बात करें तो आप घर में एक से ज्यादा पौधे लगा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि आप इन्हें विषम संख्या में ही लगाएं जैसे कि 3, 5 या 7 पौधे एक साथ लगाने शुभ माने जाते हैं। आप बहुत ज्यादा पौधे भी न लगाएं क्योंकि ये तुलसी वन बन जाता है और इन सभी पौधों की सही देखभाल न करने से इसकी पूजा के पूर्ण फल भी नहीं मिलते हैं।

वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा हमेशा आपको घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस पौधे को आप ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में भी लगा सकती हैं जिससे इसके पूर्ण लाभ मिलें।

सही दिशा में लगाया हुआ तुलसी का पौधा हमेशा अच्छी ऊर्जा को प्रवाहित करता है। वहीं आपको ये पौधा कभी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसे पितरों या यम की दिशा भी माना जाता है।

तुलसी के पौधे के लिए वास्तु नियम

  • अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे आप घर के आंगन या बालकनी में ही लगाएं। इसे आप छत में भी लगा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि तुलसी को हमेशा साफ स्थान पर ही रखें।
  • आप भूलकर भी तुलसी के पौधे को घर की गलत दिशा में न लगाएं इससे आपको पूजा के लाभ की जगह नुकसान हो सकते हैं।
  • घर में लगा तुलसी का पौधा कभी सूखना नहीं चाहिए और आपको इसे नियमित जल देना चाहिए। रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं देना चाहिए क्योंकि इस दिन माता तुलसी भी विष्णु जी के लिए निर्जला उपवास करती हैं।

अगर आप भी घर में तुसली का पौधा रखती हैं तो इसकी सही देखभाल जरूरी है और आपको हमेशा इसके लिए कुछ वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Tulsi Ke Niyam: घर में सुख-शांति के लिए इस दिशा में लगाएं तुलसी, कोसों दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

यह भी पढ़ें- तुलसी का पौधा सूख गया है? तो भूलकर भी न करें ये गलती, जानें विसर्जन के सही नियम और विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।