Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखें इस रंग की चीजें, पता भी नहीं चलेगा और बढ़ने लगेंगी परेशानियां

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 01:27 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी लाल, काले या गहरे रंगों की चीजें नहीं रखनी चाहिए। यह दिशा जल तत्व की है, जहां ये रंग रखन ...और पढ़ें

    उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण भी कहा जाता है। (Picture Credit- AI Generated)

    उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण भी कहा जाता है। (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्‍त्र में उत्‍तर पूर्व दिशा को ईशान कोण बताया गया है। यह सभी दिशाओं में सबसे अच्‍छी और पवित्र दिशा होती है। यहां पर भगवान का मंदिर रखना सबसे शुभ माना गया है। इसलिए इस दिशा में कोई अन्‍य सामान बहुत सोच-समझकर ही रखना चाहिए। खासतौर पर इस दिशा में कुछ विशेष रंगों को रखने की मनाही है। तो चलिए आज जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के आधार पर उत्तर-पूर्व दिशा में कौन से रंग का सामान नहीं रखना चाहिए।

    उत्‍तर पूर्व दिशा में नहीं होने चाहिए ये रंग

    उत्तर-पूर्व दिशा को जल तत्व का स्थान बताया गया है। ऐसे में काला और लाल रंग यहां इस्‍तेमाल नहीं होना चाहिए।हालांकि, मंदिर में लाल रंग का कपड़ा बिछाने की परंपरा है और उससे जुड़ा गहरा धार्मिक महत्व बताया गया है। लेकिन इसके अलावा लाल और काले रंग का अन्य कोई सामान नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह दोनों ही अग्नि तत्व के रंग हैं। यदि आप इन रंगों का इस्‍तेमाल ईशान कोण पर करते हैं, तो यह उस दिशा में किए जाने वाले किसी भी कार्य में बाधा बनेंगे और घर में नकारात्‍मक ऊर्जा अधिक उत्‍पन्‍न होगी। ईशान कोण पर जल तत्‍व वाले रंग जैसे-सफेद, हल्‍का नीला, पीला और गुलाबी का ही इस्‍तेमाल करना चाहिए।

    इन चीजों को भी रखने से बचें

    यदि आपने घर के ईशान कोण पर फर्नीचर रखा है, तो उसमें भी आपको इस बात का ध्‍यान देना है कि काले और लाल रंग का प्रयोग न किया गया हो। इस दिशा में लोहे का सामन या फिर भारी लकड़ी का सामन भी न रखें। ऐसा करने से सकारात्‍मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा उत्‍पन्‍न होती है।

    इस दिशा में टीवी, इनवर्टर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटमभी न रखें। यह सभी चीजें अग्नि तत्‍व की होती हैं। इन्‍हें यहां रखने से घर में रहने वालों को मा‍नसिक तनाव रहता है।

    ईशान कोण पर कूड़ादान भी नहीं रखना चाहिए। यह वही दिशा है, जहां से घर में देवी-देवताओं का प्रवेश होता है। ऐसे में इस दिशा में गंदगी का वास होगा, तो केवल नकारात्‍मक ऊर्जा ही घर में प्रवेश करेगी।

    घर की उत्‍तर पूर्व दिशा में क्‍या रखें ?

    घर की उत्‍तर पूर्व दिशा में आप मंदिर के साथ-साथ तुलसी का पौधा रख सकते हैं। तुलसी घर के वातावरण को मधुर बनाए रखती है। यह अपनी दिव्‍यता से घर में सकारात्‍मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इसके अलावा आप इस दिशा में पानी का फाउंटेन भी रख सकते हैं। यह भी घर में सकारात्‍मक ऊर्जा को उत्‍पन्‍न करता है।

    खबरें और भी

    अतः ध्यान रखें कि वास्तु के हिसाब से उत्तर-पूर्व दिशा में केवल जल तत्व वाले रंगों की वस्तुओं को ही रखना चाहिए, इससे सकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने में आसानी होगी।

    यह भी पढ़ें- वास्‍तु शास्‍त्र: किस रंग का लाफिंग बुद्धा घर में रखना माना जाता है सबसे शुभ?

    यह भी पढ़ें- घर में एक से ज्यादा मंदिर रखना सही या गलत? क्या कहते हैं वास्तु के नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।