Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में किस दिशा में लगाएं मां दुर्गा की चौकी? पढ़ें वास्तु से जुड़े नियम

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 12:00 PM (GMT+05:30)

    चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जिसमें मां दुर्गा की विशेष पूजा होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा की चौकी स्थापित करने के लिए उ ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की चौकी से जुड़े नियम(Image Source: AI-Generated)

    Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की चौकी से जुड़े नियम(Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है। इस दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में खुशियों के आगमन के लिए व्रत भी किया जाता है।

    चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की चौकी लगाई जाती है। इस दौरान वास्तु के नियम का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में मां दुर्गा की चौकी लगाने से साधक पूजा के पूर्ण फल की प्राप्ति से वंचित रहता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस दिशा में लगाएं मां दुर्गा की चौकी।

    चौकी के लिए कौन-सी दिशा है शुभ?

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की चौकी के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में मां दुर्गा की चौकी लगाने से पूजा सफल होती है और साधक पर मां दुर्गा की कृपा बरसती है।

    इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में भी मां दुर्गा की चौकी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में चौकी लगाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा से साधक की सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    खबरें और भी

    Chaitra Navratri 2026 (4)

    (Image Source: AI-Generated)

    इस दिशा में न लगाएं चौकी

    वास्तु शास्त्र की मानें तो दक्षिण दिशा को यमराज की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में मां दुर्गा की चौकी न लगाएं। इस दिशा में चौकी लगाने से साधक को सुख-शांति और समृद्धि में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • चौकी लगाते समय ध्यान रखें कि साधक का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे।
    • पूजा की सामग्री को चौकी पर रखें। नीचे न रखें।
    • चौकी पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं, क्योंकि मां दुर्गा को लाल कपड़ा बेहद प्रिय है और लाल रंग को शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
    • इसके अलावा कलश को मां दुर्गा की मूर्ति की प्रतिमा के दाईं तरफ स्थापित करना चाहिए।
    • मां दुर्गा की चौकी के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
    • मां दुर्गा को विराजमान करने से पहले उस स्थान को गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: क्या आप भी चैत्र नवरात्र में जला रहे हैं अखंड ज्योत? तो अभी जान लें जरुरी नियम

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में घटस्थापना के दौरान जरूर ध्यान रखें ये बातें, तभी सफल होगी पूजा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।