Dhanteras 2025: इस पौधे को लगाने से मिलती है कुबेर देव की कृपा, धनतेरस पर जरूर लाएं घर
हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन के देवता के रूप में जाना जाता है। साथ ही वह सभी देवों के कोषाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में आप धनतेरस या उसके आसपास इस खास पौधे ...और पढ़ें
-1760593186030_m.webp)
Dhanteras 2025 इस पौधे को लगाने से मिलती है कुबेर देव की कृपा (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
HighLights
18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व।
कुबेर देव का प्रिय माना गया है क्रासुला का पौधा।
घर में रखने से होता है धन-समृद्धि का वास।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम बात कर रहे हैं क्रासुला के पौधे की। यह पौधा कुबेर देव (Kuber Dev) को काफी प्रिय माना गया है। इस बार शनिवार 18 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आप इस खास मौके पर घर में क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं। जिससे आपको कुबेर देव की कृपा के साथ-साथ और भी कई लाभ मिल सकते हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य पौधे भी अपने घर में लगा सकते हैं, जिससे काफी शुभ परिणाम मिलते हैं।
क्या है सही दिशा
धनतेरस या उसके आसपास घर में क्रासुला का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आप इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं, क्योंकि इस दिशा को कुबेर देव की दिशा
माना जाता है। ऐसे में उत्तर दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में धन-संपत्ति का आगमन होता है। इसके साथ ही इस पौधे को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है। ऐसा करने से जातक के लिए तरक्की के योग बनने लगते हैं।

(Picture Credit: Freepik)
मां लक्ष्मी की भी मिलती है कृपा
घर में क्रासुला का पौधा लगाने से साधक को कुबेर देव के साथ-साथ धन की देवी अर्थात मां लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है। जिससे धन संबंधी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। क्रासुला को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। ऐसे में धनतेरस के खास मौके पर इस पौधे को अपने घर जरूर लाएं।
खबरें और भी

ये पौधे भी हैं शुभ
धनतेरस के खास मौके पर आप शमी का पौधा भी अपने घर में लगा सकते हैं। यह पौधा भी अत्यंत शुभ माना गया है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे का संबंध भगवान शिव और शनिदेव से माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
यह भी पढ़ें - Diwali 2025: इस दीवाली इन जगहों को दीपक से करें जगमग, घर में हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास
यह भी पढ़ें - Dhanteras 2025 Upay: धनतेरस पर जरूर करें नमक से जुड़े ये काम, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।