Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में रहता है क्लेश और तनाव? सुख-शांति के लिए आज ही आजमाएं ये वास्तु टिप्स, दूर होगी समस्या

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

    घर में क्लेश और तनाव का कारण वास्तु दोष हो सकता है। सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए समुद्री नमक, मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, कपूर और सही दिशा में सो ...और पढ़ें

    सुख-शांति के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

    सुख-शांति के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय हर कोई चाहता है कि उसके घर में सदैव सुख-शांति बने रहे और मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कोई कमी न हो। इसके लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके घर में अशांति का माहौल बना रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच वाद-विवाद की समस्या बनी रहती है।

    जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे की वजह घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से घर में सदैव सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि घर की सुख-शांति के लिए कौन से वास्तु टिप्स अपनाएं।

    vastu tips  - 2026-07-13T164011.927

    (Picture Credit- AI Generated)

    सुख-शांति के लिए वास्तु टिप्स

    1. समुद्री नमक का प्रयोग- वास्तु शास्त्र में समुद्री नमक को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना जाता है कि पानी में समुद्री नमक मिलाकर पोछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इस ऊर्जा का प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

    इसके अलावा बाथरूम में से वास्तु दोष को दूर करने के लिए के कटोरी में समुद्री नमक भरकर रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से समुद्री नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है।

    2. मुख्य द्वार पर स्वास्तिक- अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन नहीं होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही घर के सदस्यों को शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बच्चों के पुराने कपड़े, खिलौने और पालना घर में रखना सही या गलत? पढ़ें वास्तु नियम

    3.कपूर-हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कपूर जलाने का विधान है। इसके अलावा इसका प्रयोग घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और क्लेश की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    4. सही दिशा में सोना- वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में सोने से व्यक्ति को जीवन में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है और छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आता है। साथ ही घर में अशांति का माहौल रहता है। वास्तु शास्त्र में दक्षिण या पूर्व की ओर सिर करके सोना अच्छा माना जाता है। उत्तर दिशा में सिर करके सोने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- लिली के फूलों से महकेगा घर का हर कोना, किस दिशा में रखने से आएगी सुख-समृद्धि?

    यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लगाना क्यों माना जाता है शुभ, वास्तु के अनुसार क्या है महत्व?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।