घर की इस दिशा में रखें ऊंट की मूर्ति, करियर और व्यापार में मिलेगी छप्परफाड़ तरक्की!
वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर में ऊंट की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। जानें इसे रखने की सही दिशा, नियम और इसके अचूक फायदे। ...और पढ़ें

ऊंट की मूर्ति रखने के वास्तु टिप्स (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि जिस तरह ऊंट रेगिस्तान के मुश्किल हालातों में भी बिना थके अपनी मंजिल तक पहुंचता है, ठीक उसी तरह घर में 'ऊंट की मूर्ति' (Camel Statue) रखना आपकी तरक्की के बंद रास्ते खोल सकता है? फेंगशुई और वास्तु में ऊंट को संघर्ष, सफलता और गुड लक का सबसे बड़ा प्रतीक माना गया है।
ऊंट को संघर्ष और मेहनत का प्रतीक माना जाता है। इसे सही दिशा और सही तरीके से घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है और गुड लक बढ़ता है। यहां जानें इसे रखने की सही दिशा, जगह और नियम क्या हैं।
किस दिशा में रखें ऊंट की मूर्ति?
- वास्तु के अनुसार, ऊंट की मूर्ति को घर की उत्तर-पश्चिम (North-West) दिशा में रखना सबसे शुभ होता है।
- अगर उत्तर-पश्चिम दिशा में जगह न हो, तो आप इसे पूर्व (East) या उत्तर (North) दिशा में भी रख सकते हैं। इससे घर में खुशहाली का वास होता है।
घर के किस हिस्से में रखना है सही?
मूर्ति को सिर्फ सही दिशा में ही नहीं, बल्कि सही जगह पर रखना भी जरूरी है। ऊंट की मूर्ति को लिविंग रूम या ड्रॉइंग रूम में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे घर का माहौल खुशनुमा रहता है और परिवार के सभी लोगों पर इसका अच्छा असर पड़ता है।

(Image Source: AI-Generated)
ऊंट की मूर्ति रखते समय इन 6 नियमों का रखें ध्यान
- ऊंट की मूर्ति को हमेशा जोड़े (Pair) में रखना चाहिए। इससे नौकरी और बिजनेस में तेजी से लाभ मिलता है।
- बेडरूम, बाथरूम के आस-पास, सीढ़ियों के नीचे, जमीन (फर्श) पर या मेन गेट के ठीक सामने इसे कभी नहीं रखना चाहिए।
- पीतल या तांबे की मूर्ति सबसे अच्छी मानी जाती है। अगर यह न मिले, तो लकड़ी या पत्थर की मूर्ति भी रख सकते हैं।
- मूर्ति न तो बहुत ज्यादा बड़ी होनी चाहिए और न ही बहुत छोटी। मध्यम (Medium) साइज की मूर्ति सबसे सही रहती है।
- ऊंट का मुंह कभी भी मुख्य दरवाजे की तरफ नहीं होना चाहिए। इसका मुंह घर के अंदर की तरफ होना शुभ होता है।
- टूटी हुई या चटक गई मूर्ति घर में बिल्कुल न रखें। जिस जगह पर मूर्ति रखी है, वहां हमेशा साफ-सफाई होनी चाहिए।
ऊंट की मूर्ति रखने के चमत्कारी फायदे
- अगर आपकी नौकरी या व्यापार में रुकावटें आ रही हैं, तो यह मूर्ति नए रास्ते खोलती है।
- जरूरी और अटके हुए कामों में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।
- घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positivity) बढ़ती है, जिससे गुड लक आपके दरवाजे तक खिंचा चला आता है।
यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: दौड़ते घोड़े और बहता पानी, घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये तस्वीरें
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- रोजाना पूजा करने पर भी घर में रहता है क्लेश? गलत दिशा में हो सकता है आपका मंदिर, पढ़ें वास्तु टिप्स
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।