विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेगेटिव एनर्जी से न हों परेशान, इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

Published: Wed, 01 Apr 2026 12:04 PM (IST)

चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाती है, जिस दिन हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी होती है। वास्तु शास्त्र ...और पढ़ें

किस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर (AI Generated Image)

किस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस खास अवसर पर हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी साधना करने से साधक के जीवन में आ रहे दुख-दर्द दूर होते हैं और बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन लोग अपने घरों में हनुमान जी की तस्वीर को लगाते हैं। इससे परिवार के सदस्यों पर बजरंगबली की कृपा बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की शुभ दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर की किस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर।

vastu tips  (69)

(AI Generated Image)

कहां लगाएं हनुमान जी की तस्वीर?

वास्तु के अनुसार, घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा को यम और नकारात्मक शक्तियों की मानी जाती है। वास्तु की मानें तो इस दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने घर में भूत-प्रेत और डर नहीं आता है। साथ ही परिवार के सदस्यों पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

बेडरूम में न लगाएं: हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं। इसलिए उनकी तस्वीर को भूलकर भी बेडरूम में न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और हनुमान जी नाराज हो सकते हैं।
इसके अलावा बजरंगबली की मूर्ति को सीढ़ियों के नीचे नहीं लगाना चाहिए। बाथरूम के आसपास भी लगाने से बचना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर में बैठे हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाने से सभी सुख मिलते हैं और जीवन में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • वास्तु के अनुसार, घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हनुमान जी की तस्वीर लगाने की विधि

हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। हनुमान जी की तस्वीर को गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद शुभ दिशा में बजरंगबली की तस्वीर को लगाएं। इस दौरान ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जप करें। अब विधिपूर्वक प्रभु की पूजा-अर्चना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से साधक के सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।