Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2025 Vastu Tips: नववर्ष से पहले घर ले आएं ये चीजें, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 08 Dec 2024 08:46 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र (New Year 2025 Vastu Tips) का विशेष महत्व है। ज्योतिष आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ या मजबूत करने के लिए वास्तु नियमों का पालन ...और पढ़ें

    New Year 2025 Vastu Tips: नववर्ष के वास्तु टिप्स
    New Year 2025 Vastu Tips: नववर्ष के वास्तु टिप्स

    HighLights

    1. बुधवार का दिन भगवान गणेश को बेहद प्रिय है।
    2. इस दिन भगवान कृष्ण की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
    3. भगवान गणेश की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में बुधवार का दिन गणपति बप्पा को समर्पित है। बुधवार के दिन भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश के निमित्त व्रत रखा जाता है। धर्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साधक श्रद्धा भाव से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो नववर्ष शुरू होने से पहले ये खास चीजें घर ले आएं। इन चीजों को घर लाने से दरिद्रता दूर हो जाती है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। इसके अलावा, आय में भी वृद्धि होने लगती है।

    यह भी पढ़ें: साल 2025 में कब-कब है एकादशी? नोट करें सही डेट एवं पूरी लिस्ट

    घर ले आएं ये चीजें

    • बुधवार का दिन भगवान कृष्ण को समर्पित होता है। अतः नववर्ष से पूर्व घर पर बांसुरी जरूर लेकर आएं। भगवान कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। वास्तु शास्त्रों की मानें तो घर पर बांसुरी रखने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नववर्ष के पहले दिन पूजा समापन के समय कुछ क्षण के लिए बांसुरी अवश्य बजाएं।
    • अगर आप कारोबार में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो नववर्ष से पहले घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा जरूर लेकर आएं। वहीं, नववर्ष के पहले दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। इसके लिए आप ज्योतिष की भी सलाह ले सकते हैं। वास्तु जानकारों की मानें तो घर पर गणेश जी की प्रतिमा रखने से वास्तु संबंधी परेशानी दूर होती है।
    • वास्तु जानकारों की मानें तो घर पर मोर पंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आप आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो नववर्ष से पहले मोर पंख जरूर घर लेकर आएं। वहीं, नववर्ष के पहले दिन पूजा के बाद मोर पंख को तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन की समस्या दूर हो जाती है।
    • सनातन शास्त्रों में निहित है कि कामधेनु गाय की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। भगवान कृष्ण को भी गाय अति प्रिय है। अतः नववर्ष के पहले दिन चांदी से निर्मित कामधेनु गाय घर लेकर आएं। आप चाहे तो नववर्ष से पूर्व (पहले) भी कामधेनु गाय ला सकते हैं। नववर्ष के दिन विधि-विधान से पूजा कर कामधेनु गाय को तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से भी आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।