Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में दरिद्रता लाने वाली 4 चीजों को घर से आज ही करें बाहर, वरना रुकेगी आर्थिक उन्नति
पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026 Vastu Tips) से पहले घर से कुछ अशुभ चीजों को हटाना वास्तु शास्त्र में महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

पितृ पक्ष से पहले घर से हटाएं ये अशुभ चीजें (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष की 16 दिनों की पवित्र अवधि को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह अवधि पितरों को समर्पित है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर (Pitru Paksha 2026) से हो रही है। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष में इन कामों को करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही पितृ दोष की समस्या दूर होती है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों की कृपा पाने और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में बताए नियमों का पालन करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पितृ पक्ष (Pitru Paksha Upay) की शुरुआत से पहले ही घर से अशुभ चीजों को हटा देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में अशुभ चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि पितृ पक्ष से पहले घर से किन चीजों को बाहर करना फलदायी साबित होता है।
घर से बाहर करें ये चीजें
खंडित मूर्तियां- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में खंडित मूर्तियां रखना शुभ नहीं होता है। टूटी-फूटी मूर्तियों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। खंडित मूर्तियों को किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें या पीपल के पेड़ के पास रख दें। इसके बाद मंदिर में नई मूर्ति की स्थापना करें।
बंद या खराब घड़ी- घर की दीवार पर टंगी बंद या खराब घड़ी प्रगति रुकने और दुर्भाग्य का प्रतीक मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बंद या खराब घड़ी होने से जीवन की गति रुक जाती है, जिसकी वजह से करियर, कारोबार और आर्थिक उन्नति में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके घर में भी बंद या खराब घड़ी है, तो उसे पितृ पक्ष से पहले घर से बाहर करें या फिर उसे ठीक करवाएं।
टूटे या चटके बर्तन- इसके अलावा घर में टूटे या चटके बर्तन रखना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इस तरह के बर्तनों को रखने से दरिद्रता का आगमन होता है।
फटे-पुराने जूते-चप्पल- ऐसा माना जाता है कि घर में फटे-पुराने जूते-चप्पल होने से शनि के अशुभ प्रभाव में वृद्धि होती है। इसलिए घर में फटे-पुराने जूते-चप्पलों को नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष 2026: श्राद्ध लगने से पहले हर हाल में पूरे कर लें ये 4 काम, वरना लग सकता है पितृ दोष
यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में काले तिल का दान क्यों होता है अनिवार्य? 1 भूल और पूर्वज रह जाएंगे भूखे!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
