घर का मुख्य द्वार और वास्तु: सुख-समृद्धि चाहते हैं तो मेन गेट से तुरंत हटा दें ये 3 अशुभ चीजें
धार्मिक और वास्तु की दृष्टि से घर के मुख्य द्वार पर क्या नहीं रखना चाहिए? आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

Vastu Tips For Main Door: घर के मुख्य द्वार पर रखी ये 3 चीजें उड़ा देंगी रातों की नींद।
HighLights
घर का मुख्य द्वार मां लक्ष्मी के आगमन का स्थान है
मुख्य द्वार को हमेशा पवित्र रखना चाहिए
चौखट के सामने जूते बिखरे होने से राहु दोष बढ़ता है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। मुख्य द्वार केवल परिवार के सदस्यों के आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और धन की देवी मां लक्ष्मी के प्रवेश का मुख्य मार्ग भी होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी हमेशा उसी घर में प्रवेश करती हैं, जिसका मुख्य द्वार साफ और पवित्र होता है। कई बार लोग अनजाने में अपने घर के मेन गेट पर कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जिससे वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। आइए जानते हैं धार्मिक और वास्तु की दृष्टि से वो 3 कौन सी अशुभ चीजें हैं? जिन्हें मुख्य द्वार पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
मुख्य द्वार से तुरंत हटा दें ये 3 अशुभ चीजें

AI Generated Image
कूड़ेदान
कई लोग घर की सफाई करने के बाद कूड़ेदान को मुख्य द्वार के ठीक पास या बाहर रख देते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह सबसे बड़ा दोष माना जाता है। माता लक्ष्मी को पवित्रता बहुत प्रिय है। जहां गंदगी या बदबू होती है, वहां अलक्ष्मी यानी दरिद्रता का वास हो जाता है। मुख्य द्वार पर कूड़ा रखने से घर में बरकत पूरी तरह रुक जाती है।
बिखरे हुए जूते-चप्पल
मुख्य द्वार के सामने जूते-चप्पलों का ढेर लगाना या फटे-पुराने जूते रखना राहु और शनि के दोष को बुलावा देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर मेन गेट के ठीक सामने जूते बिखरे रहेंगे, तो माता लक्ष्मी के आगमन में बाधा उत्पन्न होती हैं। जूतों को हमेशा मुख्य द्वार से हटाकर, एक तरफ ढकी हुई शू-रैक में व्यवस्थित रखना चाहिए।
खबरें और भी
कांटेदार या सूखे पौधे
मुख्य द्वार की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग अक्सर वहां पेड़-पौधे लगाते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि मेन गेट पर कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कांटेदार और सूखे पौधे घर में क्लेश, तनाव और नकारात्मक ऊर्जा को बुलावा देते हैं, जिससे धन की मुश्किलें दूर होने लगती है।
धार्मिक दृष्टि से कैसा होना चाहिए मुख्य द्वार?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मुख्य द्वार पर नियमित रूप से सुबह साफ-सफाई कर जल छिड़कना चाहिए। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए चौखट पर कुमकुम और हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बेहद मंगलकारी माना गया है। इसके अलावा, मुख्य द्वार पर ताजे आम या अशोक के पत्तों का तोरण बांधने से घर में कभी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पातीं।
यह भी पढ़ें- घर के मंदिर में सूखे फूल रखना शुभ या अशुभ, तुरंत जान लें क्या कहता है वास्तु शास्त्र?
यह भी पढ़ें- फटे कपड़े पहनने से जीवन पर क्या पड़ता है असर? वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं ये मान्यताएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।