घर में शिव परिवार की फोटो किस दिशा में लगाएं? जानें वास्तु के नियम और सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शिव परिवार की तस्वीर लगाना प्रेम, एकता और शांति का प्रतीक है। इसे सही ...और पढ़ें

घर में देवी-देवताओं की मूर्ति रखने के लिए वास्तु टिप्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र और सनातन मान्यताओं के मुताबिक, घर में देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। हिंदू धर्म में भगवान शिव को उच्च स्थान मिला है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक हिंदू को अपने घर में शिव परिवार की फोटो जरूर रखनी चाहिए, क्योंकि यह न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि आपसी प्रेम, एकता और शांति का भी प्रतीक माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में शिव परिवार का महत्व
भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और स्वामी कार्तिकेय की एक चित्र या प्रतिमा घर के वातावरण पर सकारात्मक असर दिखाती है। वास्तु शास्त्र और सनातन परंपरा के मुताबिक, इस पवित्र चित्र की स्थापना और पूजन विधि के कुछ खास धार्मिक नियम बताए गए हैं, जिनका सही से पालन करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने पर परिवार में खुशहाली, शांति और समृद्धि का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार शिव परिवार की फोटो या मूर्ति को दो खास दिशा में लगाने से धन और आध्यात्मिक दोनों में प्रगति मिलना तय है। वास्तु में घर की दीवार के लिए सबसे बेस्ट फोटो शिव परिवार की मानी जाती है। वैदिक वास्तु के मुताबिक-
वास्तु तंत्रे महातंत्रे शिव शक्ति समन्वये
वैदिक वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि, घर को शिव परिवार की तरह बनाना। शिव परिवार की फोटो यह दर्शाती है कि, शेर गाय को नहीं मारता और मोर, सांप और चूहा सब एक साथ रहते हैं। परिवार में कितने ही अलग-अलग काम करने वाले लोग हो सब शिव परिवार की तरह प्रेम से रहते हैं, एक दूसरे का आदर-सम्मान करते हैं।

शिव परिवार की फोटो किस दिशा में लगाएं और किस में नहीं?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, शिव परिवार की फोटो भूलकर भी उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा में लगी शिव परिवार की फोटो इस बात का संकेत देती है कि, आपका परिवार कभी एकजुट रहकर नहीं रह पाएगा, क्योंकि उत्तर-पश्चिम दिशा वायु तत्व से जुड़ी मानी जाती है और अधिक वायु के कारण घर के देवी-देवता शांत और स्थिर नहीं रह पाते हैं।
शिव परिवार की फोटो घर में लगाने के लिए दो सबसे सही दिशा ईशान कोण (NORTH EAST) और पूर्व-उत्तर में लगानी चाहिए।इन दोनों ही दिशा में शिव परिवार की फोटो लगाने से आध्यात्मिक प्रगति के साथ पैसों के मामले में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र दर्पण: भूलकर भी इन 4 जगहों पर न लगाएं शीशा, छिन सकती है घर की सुख-शांति
यह भी पढ़ें- घर में राधा-कृष्ण की फोटो लगाने की सही दिशा क्या है? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं ये जरूरी नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
