Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी बाहर से आकर जमीन पर रख देते हैं अपना बैग? वास्तु के अनुसार हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, जमीन पर बैग रखना वास्तु दोष का कारण बन सकता है, क्योंकि यह हमारी समृद्धि और सौभाग्य से जुड़ा है। ...और पढ़ें

    बैग को जमीन पर रखने के नुकसान (Picture Credits- AI Image)

    बैग को जमीन पर रखने के नुकसान (Picture Credits- AI Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हम से जुड़ी प्रत्येक वस्तु की एक खास ऊर्जा होती है, जो हमारी सोच और इमोशन पर गहरा असर दिखाती है। अक्सर कई बार हम काम, स्कूल या कहीं बाहर से आने के बाद अपना बैग जमीन पर ही रख देते हैं। लेकिन जिसे आप सामान्य समझ रहे हैं, वास्तु के नजरिए से यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है।

    हमारा बैग सिर्फ सामान रखने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्धि और सौभाग्य से भी जुड़ा होता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे जमीन पर बैग रखने से हमारे जीवन के विकास में बाधा आ सकती है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार जमीन पर बैग न रखने के 5 बड़े कारण

    बैग का संबंध मां लक्ष्मी और सरस्वती से

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, बैग को आय और सीखने से जुड़ा माना जाता है। इसमें आमतौर पर हम लोग लैपटॉप, बुक्स, डायरी, पेन या पैसा जैसी चीजें रखते हैं, जिनका संबंध माता लक्ष्मी और मां सरस्वती से जोड़कर देखा जाता है।

    वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, काम में इस्तेमाल होने वाले बैग को जमीन पर रखने से इन देवियों का अपमान होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि में कमी देखने को मिल सकती है।

    आर्थिक कठिनाइयों का सामना

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जमीन पर थैला रखने का मतलब पैसे को अपवित्र करने के जैसा है। माना जाता है कि, जो इंसान अपने काम से जुड़ी चीजें को महत्व नहीं देते हैं, उन्हें कभी सफलता और धन नहीं मिलता है।

    खबरें और भी

    जमीन पर बैग रखने से पैसों की फिजूलखर्ची बढ़ती है, जिसका मतलब है कि, आप चाहे जितनी भी मेहनत कर लें, आपको परिश्रम का फल नहीं मिलेगा।

    सौभाग्य में बाधा की भूमिका

    भारतीय दर्शन में ऊंचाई को हमेशा विकास और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जो लोग अपने बैग को डेस्क, शेल्फ या हैंगर पर टांगते हैं, यह दर्शाता है कि उन्हें जीवन में अनुशासन और आगे बढ़ना अच्छा लगता है।

    दूसरी तरफ, जो लोग अपने बैग को इधर-उधर कहीं भी जमीन पर रख देते हैं, यह दर्शाता है कि, आपकी ऊर्जा नीचे की ओर जा रही है। इससे करियर से जुड़े क्षेत्र में असफलता या धीमी प्रगति का सामना करना पड़ सकता है।

    मानसिक तनाव का बड़ा कारण

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, जमीन पर बैग रखना मन के बोझ का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के जानकार बताते हैं कि, विद्या या धन से जुड़ी चीजें को जमीन पर रखने से आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स के साथ संबंध बनाने में भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    नकारात्मक ऊर्जा को बुलावा देना

    वास्तु के मुताबिक, नकारात्मक ऊर्जा का सबसे ज्यादा प्रभाव जमीन पर पड़ता है। जब भी हम अपना ऑफिस बैग सीधे जमीन पर रखते है, तो वह नेगेटिव एनर्जी सोख लेता है। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आपको काम के दौरान थकान भी महसूस हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के घर भी लगी है 'रनिंग बुल' की तस्वीर, आखिर क्या हैं इसके चमत्कारी फायदे?

    यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी धूल खा रहे हैं पुराने सूटकेस? आज ही करें इन्हें बाहर, वरना छिन सकता है घर का सुकून

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।