क्या आप भी घर पेंट कराने जा रहे हैं? जानिए किचन से लेकर बेडरूम तक कौन-सा रंग है शुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के रंगों का चुनाव घर में रहने वालों की भावनाओं और ऊर्जा को प्रभावित करता है। जानिए घर के हर कमरे के लिए शुभ रंग? ...और पढ़ें
-1779343264201_m.webp)
वास्तु अनुसार जानिए परफेक्ट होम कलर्स (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
उत्तर दिशा के लिए हरे रंग के शेड्स का प्रयोग करें।
किचन में नारंगी, लाल, पीले रंग ऊर्जावान होते हैं।
बेडरूम में हल्के नीले, हरे रंग शांति देते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आप अपने घर के लिए जिस भी तरह के रंगों का चयन करते हैं, वह रंग घर में रहने वाले सदस्यों की भावनाओं, ऊर्जा और स्थान को प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र, वास्तुकला से जुड़ा प्राचीन भारतीय विज्ञान जिसमें घर के लिए किस तरह के रंगों का चुनाव करना चाहिए, बताया गया है।
घर कोई बार-बार बनाने वाला कार्य नहीं है, इसलिए हर दीवार के रंग का सही चुनाव काफी मायने रखता है। अलग-अलग कमरों और दिशाओं के लिए वास्तु आधारित रंगों को चुनना ऐसे वातावरण का निर्माण करता है, जहां परिवार का हर सदस्य सहज और सुकून महसूस कर सकें। आइए जानते हैं घर में किस तरह के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए?
होम कलर्स कराते समय रखें इन बातों का खास ध्यान?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रंग कराने से पहले इस बात का जरूरी ध्यान रखें कि, आपके घर की प्रत्येक दिशा पांच प्राकृतिक तत्वों से संबंध रखती है। ऐसे में सही रंग इन पंच तत्वों के बीच संतुलन स्थापित करने में काफी मदद करता है।
उत्तर दिशा विकास और समृद्धि से जुड़ी होती है, इसलिए वहां हरें के अलग-अलग शेड्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
पूर्व दिशा स्पष्ट और नई शुरुआत का प्रतीक है, इसलिए वहां सफेद या क्रीम जैसे हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
दक्षिण दिशा अग्नि और जीवन शक्ति का प्रतीक है, जहां लाल और पीले रंगों का प्रयोग शुभ माना जाता है।
पश्चिम दिशा शांति और खुशहाली से जुड़ी है, इसलिए वहां हल्के नीले रंग का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।
कमरों के लिए वास्तु आधारित रंगों का चयन
घर के प्रत्येक कमरे का एक उद्देश्य होता है। उस उद्देश्य को दर्शाने वाले रंगों का चयन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि वह स्थान अधिक आरामदायक और संतुलित लगता है।

(Picture Credit- AI Generated)
किचन के लिए किस रंग का इस्तेमाल बेहतर
घर में किचन बेहद महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, क्योंकि किचन घर की ऊर्जा निर्धारण करती है।
वास्तु के अनुसार किचन में नारंगी, लाल, पीला और गुलाबी रंग ऊर्जावान, सकारात्मक और गर्माहट को दर्शाता है, जो भूख बढ़ाने के साथ किचन की आभा को सकारात्मकता से भर देता है।
बेडरूम के लिए कौन-सा रंग सही?
अच्छी नींद और मन की शांति व्यक्ति को अपने बेडरूम में ही मिलती है। वास्तु के अनुसार हल्के नीले, हरे, लैवेंडर और गुलाबी रंग के बेडरूम का चुनाव करने से मन शांत होने के साथ तनाव कम होता है।
खबरें और भी
लिविंग रूम के लिए वास्तु आधारित रंग
अपने लिविंग रूम को अधिक खुशहाल और पॉजिटिव बनाने के लिए पीला, हरा और नीला रंग का इस्तेमाल करना उपयुक्त माना जाता है। घर में यह रंग जुड़ाव और खुशहाली का प्रतीक होता है।
पूजा कक्ष के लिए कौन-सा रंग सही?
घर का पूजा कक्ष हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। पूजा वाले कमरे में सफेद रंग सबसे शुभ माना जाता है। गहरे रंग का इस्तेमाल आध्यात्मिक शांति को भंग करने के काम करती है।
वास्तु अनुसार स्टडी रूम के लिए कौन-सा रंग सही?
घर का स्टडी रूम एकाग्रता और स्पष्टता के लिए जरूरी माना जाता है। इसलिए स्टडी रूम का रंग ऐसा होना चाहिए जो तनाव को कम करने के साथ एकाग्रता बढ़ाने में मदद करें।
बालकनी के लिए किन रंगों का चयन सही?
घर की बालकनी वह स्थान है, जहां व्यक्ति आराम करना काफी पंसद करते हैं। ऐसे में बालकनी का रंग हल्का नीला, हरा या सफेद होना चाहिए, जो आपको मानसिक शांति के साथ सुकून देने का काम करें।
यह भी पढ़ें- गृह प्रवेश: नवग्रह और वास्तु शांति पूजा न करने से मिलेंगे भयंकर परिणाम, जान लें क्यों है ये जरूरी
यह भी पढ़ें- नया प्लॉट खरीदने से पहले कर लें 5 आसान 'वास्तु टेस्ट', घर में हमेशा बनी रहेगी बरकत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।