Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये चीजें, चंद दिनों में आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 11:41 AM (IST)

    ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के नियम का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहती है। साथ ही आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता ...और पढ़ें

    Vastu Tips: ऐसे करें आर्थिक तंगी दूर
    Vastu Tips: ऐसे करें आर्थिक तंगी दूर

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं।
    2. उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
    3. घर में कुछ चीजों को रखना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ उपाय करने से सुख, समृद्धि और शांति मिलती है और धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। वास्तु की मानें तो घर में कुछ चीजों को रखने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। क्योंकि इन चीजों का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना जाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि घर में किन चीजों को रखने से आर्थिक स्थिति (Arthik Tangi Ke Upay) में सुधार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    मनी प्लांट

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाना अच्छा माना जाता है। अगर आप इस पौधे को घर में लगा रहे हैं, तो इसे उत्तर दिशा में लगाएं। माना जाता है कि मनी प्लांट को शुभ दिशा में लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही दरिद्रता घर से दूर होती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में भूलकर भी खाली न रखें ये 4 चीजें, वरना मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

    तुलसी का पौधा

    इसके अलावा घर में तुलसी के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को लगाने के लिए उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को लगाने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है। साथ ही करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

    चांदी का सिक्का

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स या तिजोरी में चांदी का सिक्का रखना चाहिए। चांदी का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। इस उपाय को करने से पर्स और तिजोरी कभी भी पैसों से खाली नहीं होती है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।

    खबरें और भी

    हल्दी की गांठ

    अगर आप जीवन में धन की कमी नहीं चाहते हैं, तो इसके लिए पर्स या तिजोरी में हल्दी की गांठ रखें। क्योंकि हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है। इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

    (Pic Credit-AI )

    गुलाब का पौधा

    सनातन धर्म में गुलाब के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, गुलाब का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय है। ऐसे में आप इस पौधे को घर में लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Tortoise: घर की इस दिशा में रखें कछुए की मूर्ति, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।