घर के मुख्य द्वार पर शाम को भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, सुख-शांति में आ सकती है बाधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम को घर के मुख्य द्वार पर कुछ गलतियां करने से मां लक्ष्मी का आगमन रुक सकता है और सुख-शांति भंग हो सकती है। ...और पढ़ें

मुख्य दरवाजे पर न करें ये काम (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार पर कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि मुख्य द्वार से धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिससे परिवार के सदस्यों पर कृपा बरसती है।
वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार से जुड़े नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि शाम को मुख्य द्वार पर वर्जित कामों को करने से घर में सुख-शांति का वास नहीं होता और मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। साथ ही घर में दरिद्रता आ सकती है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं कि शाम को घर के मुख्य द्वार पर कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
मुख्य पर भूलकर भी न करें ये काम
मुख्य द्वार पर डस्टबिन रखना- अगर आप शाम के समय कूड़ा-कचरा निकालकर उसे डस्टबिन में ड़ालकर घर के मुख्य द्वार पर रख देते हैं, तो ऐसी गलती को भूलकर भी न करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय घर के मुख्य पर कूड़ा-कचरा रखने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है, क्योंकि शाम के समय को मां लक्ष्मी के आगमन का समय माना जाता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल रखना- कई लोग घर के मुख्य पर जूते-चप्पल उतार देते हैं, लेकिन इस बड़ी गलती को करने से जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसलिए हमेशा जूते-चप्पल को शू-रैक में ही रखना चाहिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: बच्चों के स्टडी रूम में ये 5 चीजें रखने से पढ़ाई में बढ़ सकता है मन
दहलीज पर बैठना- वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शाम के समय घर की दहलीज पर नहीं बैठना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर बैठने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता, जिसकी वजह से बरकत रुक सकती है।
वाद-विवाद या क्लेश करना- इसके अलावा शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी किसी झगड़ा या फिर बातचीत के दौरान अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन वर्जित कामों को करने से घर में अशांति का माहौल होता है, जिसकी वजह से मां लक्ष्मी घर में वास नहीं करती हैं। इसके अलावा शाम के समय घर के मुख्य पर अंधेरा नहीं रखना चाहिए। रोजान शाम को द्वार पर दीपक या फिर बल्ब जरूर जलाकर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी घर में पोछा लगाते वक्त नजरअंदाज करते हैं ये 3 चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर कैसा होना चाहिए पायदान? सही रंग, दिशा और नियम तय करेंगे देवी लक्ष्मी आएंगी या नहीं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।