Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर के मुख्य द्वार पर कैसा होना चाहिए पायदान? सही रंग, दिशा और नियम तय करेंगे देवी लक्ष्‍मी आएंगी या नहीं

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:18 PM (IST)

    घर के मुख्य दरवाजे पर सही पायदान या डोरमैट का चयन शास्त्रों में बेहद महत्वपूर्ण माना गया  है। जानिए पायदान के चुनाव से जुड़े जरूरी नियम। ...और पढ़ें

    पायदान के आकार प्रकार पर निर्भर करती है घर की सुख-शांति । (Picture Credit- AI Generated)

    पायदान के आकार प्रकार पर निर्भर करती है घर की सुख-शांति । (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर का मुख्य द्वार वास्तु और धार्मिक दृष्टि से हमेशा ही बहुत महत्वपूर्ण रहा है। इसलिए जब भी अपने घर की मेन डोर के लिए आप पायदान का चुनाव करें, तो धार्मिक पहलुओं के बारे में पहले ही विचार कर लें।

    दरअसल, घर का मुख्य द्वार ही होता है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा, देवी लक्ष्मी और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसे में इस स्थान पर रखी जाने वाली हर चीज ऐसी होनी चाहिए, जो नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित न करे।

    घर के मुख्‍य द्वार पर रखे गए पायदान के रंग से लेकर उसे किस दिशा में रखना है और उसकी सफाई कैसे करनी है तक, कई बातें जिनको लोग अक्‍सर नजरअंदाज कर देते हैं। चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

    ऐसा होना चाहिए पायदान

    बाजार में प्लास्टिक, फाइबर और कपड़े आदि के पायदान आते हैं, मगर मुख्य द्वार पर हमेशा जूट से तैयार किया गया पायदान ही लगाना चाहिए। हिंदू धर्म में जूट को सात्विक साधन माना गया है। इसलिए पूजा के दौरान आसनी भी जूट की होनी चाहिए और मुख्य द्वार पर रखा गया पायदान भी इसी से बना होना चाहिए। इससे घर में राहु और केतु का प्रवेश कभी नहीं होता है।

    खबरें और भी

    main door doormat(Picture Credit- AI Generated)

    किस रंग का हो पायदान

    वैसे तो जूट का जो रंग होता है, उसी रंग का पायदान लगाने से सकारात्‍मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर जाती है, मगर घर की सजावट को ध्‍यान में रखते हुए अगर आप पायदान में रंग का चुनाव करना चाहें, तो हरा रंग सबसे उत्‍तम माना गया है। यह प्रकृति का रंग होता है और इस रंग से सकारात्‍मक ऊर्जा आकर्षित होती है। वहीं हरे रंग के पायदान को लगाने से मेन डोर साफ भी नजर आती है, जो देवी लक्ष्‍मी के आगमन के लिए बहुत जरूरी भी है।

    किस आकार का होना चाहिए पायदान?

    मेन डोर पर लगने वाला पायदान यदि आयताकार होगा, तो बहुत अच्‍छी बात है। यह आकार स्थिरता लेकर आता है। वहीं अगर आपके घर की मेन डोर पूर्व या उत्‍तर दिशा में है, तो आप गोल पायदान भी लगा सकती हैं। इस आकार को भी धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है।

    अतः आप जब भी घर की मेन डोर के लिए पायदान लें, तो ऊपर बताई गई बातों को हमेशा ध्यान में रखें।

    यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र के अनुसार चुनें डोरमैट का रंग, मुख्य द्वार की दिशा बदल सकती है आपकी आर्थिक स्थिति

    यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर बांध दें 'फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा', फिर देखें इसका कमाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।