घर के मुख्य द्वार पर बांध दें 'फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा', फिर देखें इसका कमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर फिटकरी बांधना बेहद लाभकारी होता है। चलिए इसके फायदे जानते हैं। ...और पढ़ें

मुख्य द्वार पर फिटकरी बांधने से दूर होंगे वास्तु दोष, घर में आएगी बरकत (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार घर में इस्तेमाल होने वाली छोटी से छोटी वस्तु भी हमारे जीवन में बरकत ला सकती है। फिटकरी भी यही काम करती है। वास्तु शास्त्र में फिटकरी को बहुत ही उपयोगी बताया गया है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करती है। हालांकि, बहुत जरूरी है कि फिटकरी को सही जगह पर रखा गया हो। फिटकरी को रखने के लिए सबसे अच्छा स्थान घर मुख्य द्वार होता है।
आप अपने घर की मेनडोर पर फिटकरी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर टांग सकते हैं। इससे आपको क्या लाभ होंगे चलिए जानते हैं।
वास्तु दोष दूर होता है
जब शनि कमजोर होता है या फिर घर के किसी सदस्य पर शनि की महादशा चल रही होती है, तो घर में वास्तु दोष की शिकायत होती है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर यदि आप फिटकरी टांग दें, तो शनि का प्रकोप कम हो सकता है।
नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है
फिटकरी में किसी भी प्रकार की ऊर्जा को अपनी ओर खींचती है। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा भी फिटकरी में ही समाहित हो जाती है। इसलिए मुख्य द्वार पर फिटकरी जरूर लगानी चाहिए। वहीं, लाल रंग के कपड़े में इसे रखने का यह लाभ है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाती है। इससे घर में उसका आसानी से प्रवेश हो जाता है।

(Picture Credit- magnific)
नजरदोष से बचाती है
घर पर नजरदोष तब लगता है, जब किसी व्यक्ति को आपसे जलन होती है, वो आपको सुखी नहीं देख सकता है और आपके घर-परिवार पर उसकी गंदी नियत होती है। इस स्थिति में नजरदोष लगता है और उससे बचने के लिए घर के मुख्यद्वार पर फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा टांग देना चाहिए।
खबरें और भी
आती है बरकत
फिटकरी को मुख्य द्वार पर टांगने से सारी नकारात्मकता नष्ट हो जाती है। ऐसे में लक्ष्मी को घर के अंदर प्रवेश करने में आसानी होती है। इसलिए यह कहना भी गलत नहीं होगा कि फिटकरी लक्ष्मी को आकर्षित करती हैं और घर में बरकत लाती है।
वास्तु शास्त्र में भी फिटकरी को रखने और टांगने का सही स्थान घर के खिड़की या दरवाजे ही बताए गए हैं। इससे न केवल आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, बल्कि घर में रहने वाले लोगों का मन शांत होता है और सभी निरोग रहते हैं।
यह भी पढ़ें- आपकी तिजोरी में है फिटकरी? पढ़ें अमावस्या की रात का वो गुप्त टोटका जो बदल देगा तकदीर
यह भी पढ़ें- Fitkari Ke totke: फिटकरी के टोटकों से चमकाएं अपनी किस्मत, मिलेगा रुका हुआ धन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।