Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर में कामधेनु गाय रखने के क्या हैं फायदे? जानें सही दिशा और वास्तु नियम, जिससे दूर होगी हर परेशानी

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 04:30 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार, कामधेनु गाय की प्रतिमा घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसे धन, सकारात्मकता और संतान सुख का प्रतीक ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर में कामधेनु गाय रखने के नियम। (Ai Generated Image)

    Vastu Tips: घर में कामधेनु गाय रखने के नियम। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 रत्नों में से एक 'कामधेनु गाय' भी थीं। ऐसा माना जाता है कि कामधेनु में सभी देवी-देवताओं का वास होता है और जिस घर में इनकी प्रतिमा होती है, वहां कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

    आज के समय में हर कोई अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी या गृह क्लेश से परेशान हैं, तो कामधेनु गाय से जुड़े ये वास्तु नियम आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

    Kamadhenu cow direction and Vastu guidelines 1

    Ai Generated Image

    कामधेनु गाय रखने के फायदे

    • आर्थिक संपन्नता - कामधेनु गाय को मनोकामना पूर्ण करने वाली गाय कहा जाता है। इनकी पूजा करने से घर में धन का आगमन बढ़ता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
    • सकारात्मकता - वास्तु के अनुसार, कामधेनु की प्रतिमा घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही सकारात्मकता का संचार होता है।
    • संतान सुख - ऐसी मान्यता है कि जिस घर में कामधेनु और उनके बछड़े की प्रतिमा होती है, वहां बच्चों का बौद्धिक विकास तेजी से होता है और संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

    वास्तु के अनुसार सही दिशा और स्थान

    • ईशान कोण - कामधेनु गाय की मूर्ति या तस्वीर लगाने के लिए घर का उत्तर-पूर्व कोना यानी ईशान कोण सबसे शुभ मानी जाती है। यह दिशा देवताओं की मानी जाती है, इसलिए यहां कामधेनु को रखना सबसे अधिक फलदायी होता है।
    • उत्तर या पूर्व दिशा - अगर ईशान कोण में स्थान न हो, तो आप इसे उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर भी लगा सकते हैं।
    • पूजा कक्ष या मुख्य द्वार - आप इसे अपने घर के मंदिर में या मुख्य द्वार के पास अंदर की ओर मुख किए हुए रख सकते हैं।

    इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    • हमेशा ऐसी तस्वीर या मूर्ति चुनें जिसमें गाय अपने बछड़े को दूध पिला रही हो या बछड़ा उनके पास खड़ा हो। यह वात्सल्य और बरकत का प्रतीक है।
    • जहां भी कामधेनु की प्रतिमा रखें, वहां गंदगी बिल्कुल न होने दें। नियमित रूप से धूप-दीप दिखाएं।
    • कामधेनु की तस्वीर कभी भी दक्षिण दिशा, बेडरूम या बाथरूम के पास नहीं रखनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: इन आदतों से रूठ सकती है आपकी किस्मत, आज ही सुधारें ये गलतियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया
    यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी