Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डाइनिंग टेबल पर किस दिशा में होना चाहिए आपका मुंह? धन लाभ के लिए अभी जान लें वास्तु का ये नियम 

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 12:49 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करते समय सही दिशा में मुख होना मानसिक शांति और ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण है। पूर्व और उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है, जबकि ...और पढ़ें

    डाइनिंग टेबल वास्तु: सुख-समृद्धि के लिए सरल नियम (Image Source: AI-Generated)

    डाइनिंग टेबल वास्तु: सुख-समृद्धि के लिए सरल नियम (Image Source: AI-Generated)  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अच्छा भोजन सेहत के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन के दौरान मुख किस दिशा में होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भोजन से जुड़े नियम के बारे में विस्तार से बताया गया है। भोजन के दौरान मुख की सही दिशा से मानसिक शांति और ऊर्जा के स्तर पर प्रभाव पड़ता है।

    इसलिए कहा जाता है कि भोजन करते समय वास्तु के नियम का पालन जरूर करें। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको वास्तु के अनुसार बताते हैं कि डाइनिंग टेबल पर भोजन करते समय आपका मुख किस दिशा में होना सबसे अच्छा माना जाता है।

    भोजन करने के लिए कौन-सी दिशा है सही?

    पूर्व दिशा- भोजन के लिए पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख करके भोजन करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर के मुखिया को इस दिशा में बैठकर खाना चाहिए।

    उत्तर दिशा- वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की होती है। इसलिए इस दिशा को भोजन करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख करके भोजन करने से करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही कारोबार में सफलता मिलती है।

    खबरें और भी

    vastu tips for dining table (1)

    (Image Source: AI-Generated)  

    इस दिशा में बैठकर न करें भोजन

    दक्षिण दिशा- इस दिशा को यम की मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में बैठकर भोजन करने से मानसिक अशांति हो सकती है और जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- सुख-समृद्धि का द्वार खोलता है चांदी का हाथी, क्या आप जानते हैं इसे रखने की सही दिशा और नियम?

    डाइनिंग टेबल से जुड़े वास्तु नियम

    • डाइनिंग टेबल वर्गाकार या फिर आयताकार होना चाहिए। अन्य तरह के डाइनिंग टेबल पर भोजन करने से नकारात्मक ऊर्जा का उत्पन्न हो सकती है। इसलिए डाइनिंग टेबल लेते समय वास्तु के नियम के बारे में जरूर जान लें।
    • डाइनिंग टेबल के लिए घर की पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। डाइनिंग टेबल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
    • इसके अलावा डाइनिंग टेबल पर खाने के बाद जूठे बर्तन हटा लेना चाहिए। भोजन करने के बाद टेबल पर जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए।
    • डाइनिंग टेबल पर बैठकर शांति से भोजन करना चाहिए। भोजन के दौरान लड़ाई-झगड़ा या गंभीर आर्थिक मुद्दों पर भूलकर भी बातचीत नहीं करनी चाहिए। साथ ही खाना खाते समय टीवी देखने या मोबाइल चलाने से बचें।

    यह भी पढ़ें- मेहमानों का कमरा चमका सकता है आपका भाग्य, अभी जान लें किस दिशा में होना चाहिए गेस्ट रूम?

    यह भी पढ़ें- घर में चाहते हैं सुख-शांति? तो वास्तु के अनुसार ऐसे तय करें खिड़कियों और दरवाजों की संख्या

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।