विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुख-समृद्धि का द्वार खोलता है चांदी का हाथी, क्या आप जानते हैं इसे रखने की सही दिशा और नियम?

Published: Sun, 31 May 2026 10:13 AM (GMT+05:30)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चांदी या पीतल के हाथी की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

किस दिशा में रखें चांदी या पीतल के हाथी की मूर्ति? (Picture Credit- AI Generated)

किस दिशा में रखें चांदी या पीतल के हाथी की मूर्ति? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बेहद खास महत्व है। वास्तु से जुड़े नियम का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

वास्तु शास्त्र में हाथी को ऐश्वर्य, शक्ति, ज्ञान, धैर्य और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसका संबंध महादेव के पुत्र गणपति बप्पा से है। घर में चांदी या पीतल के हाथी की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं घर में चांदी या पीतल के हाथी की मूर्ति रखने की सही दिशा और नियम के बारे में।

vastu tips  (100)

(Picture Credit- AI Generated)

1. चांदी का हाथी

ज्योतिष शास्त्र में चांदी को चंद्रमा और शुक्र का धातु माना गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में चांदी की हाथी मूर्ति रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप कारोबार में उन्नति पाना चाहते हैं, तो घर की तिजोरी में चांदी की हाथी मूर्ति रखें। इससे राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव दूर होता है और कारोबार में सफलता मिलती है।

2. पीतल का हाथी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पीतल का हाथी मूर्ति को रखने से कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा दूर होती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही पीतल का हाथी घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सावधान! झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां पड़ती हैं भारी, घर में पैर पसार सकती है कंगाली

किस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति को रखने से उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिशा को धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा में हाथी की मूर्ति को रखने से धन लाभ के योग बनते हैं।
  • इसके अलावा हाथी की मूर्ति को रखने के लिए मुख्य द्वार को उत्तम माना जाता है। मूर्ति को रखते समय ध्यान रखें कि हाथी का मुंह घर के अंदर की तरफ हो। इससे घर में सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है।
  • हाथी की मूर्ति को बेडरूम में भी रखना उत्तम माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
  • घर में भूलकर भी मूर्ति खंडित नहीं होनी चाहिए। टूटी हुई मूर्ति को रखने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार कहां होनी चाहिए पानी की टंकी? जानें सही दिशा और उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।