Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपके घर में भी नल से टपकता है पानी, तो मिलते हैं कंगाली के ये भयंकर संकेत

    Updated: Wed, 27 May 2026 05:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नल से पानी टपकना आर्थिक हानि और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए नलों की तुरंत मरम्मत कराएं और पा ...और पढ़ें

    नल से पानी टपकने पर रुक जाएगी घर की बरकत (Picture Credit- AI Generated)

    नल से पानी टपकने पर रुक जाएगी घर की बरकत (Picture Credit- AI Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें बताया गया है कि घर की हर चीज का प्रभाव जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इसलिए घर में वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम का पालन जरूर करना चाहिए।कई लोग घर के नलों से टपकते पानी को इग्नोर कर देते हैं।

    वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के नल से टपकने से जीवन में कंगाली आ सकती है और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि नल से पानी टपकने से कौन-से नुकसान होते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

    vastu tips  (98)

    (Picture Credit- AI Generated) 

    वास्तु शास्त्र के अनुसार टपकते नल के नुकसान

    धन की हानि- अगर आपके घर के नल में से पानी टपक रहा है, तो इससे आपको जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इससे खर्चों में वृद्धि होती है और बरकत रुक जाती है।

    नकारात्मक ऊर्जा- पानी टपकने से घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है और परिवार में अशांति हो सकती है। इसके अलावा आर्थिक उन्नति में बाधा आ सकती है।

    वरुण देव का अपमान- सनातन धर्म में जल के अधिपति देवता भगवान वरुण को माना गया है। ऐसे में जल की बर्बादी होने पर भगवान वरुण का अपमान माना जाता है, जिसकी वजह से घर की बरकत रुक जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- किचन में मंदिर होना शुभ या अशुभ? जान लें वास्तु के ये कड़े नियम, वरना नहीं मिलेगा शुभ फल

    बचाव के उपाय

    अगर आपके घर के नल में से पानी टपक रहा है, तो उसे तुरंत सही करें। इसको इग्नोर करने से जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। इसके लिए आप प्लंबर को बुलाकर नल को बदलवाएं या मरम्मत कराएं।
    इसक अलावा आप समय-समय पर घर के सभी नलों की जांच करते रहें। कई बार पाइप लीक होते हैं, जिसका पता दीवारों पर सीलन आने पर चलता है।

    अच्छी क्वालिटी की फिटिंग- घर को बनवाते समय अच्छी गुणवत्ता वाली प्लंबिंग की चीजें लगानी चाहिए, जिससे आगे कोई समस्या न आए।

    किस दिशा में होनी चाहिए पानी की टंकी?

    घर में पानी की टंकी के लिए दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा को उत्तम मानी जाती है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में पानी की टंकी होने से धन लाभ के योग बनते हैं और परिवार के सदस्यों की खूब उन्नति होती है।

    यह भी पढ़ें- घर में भूलकर भी न बिछाएं इस रंग का कालीन, वरना पानी की तरह बह जाएगा पैसा

    यह भी पढ़ें- क्या गलत दिशा की ऊर्जा रोक रही है आपकी तरक्की? बिना तोड़-फोड़ के आज ही बदलें घर का भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।