क्या गलत दिशा की ऊर्जा रोक रही है आपकी तरक्की? बिना तोड़-फोड़ के आज ही बदलें घर का भाग्य
बिना तोड़-फोड़ के छोटे और आसान बदलाव भी आपके पूरे परिवार के जीवन में खुशहाली, शांति और आर्थिक मजबूती ला सकते हैं। ...और पढ़ें
-1779788493460_m.webp)
एक भी दीवार तोड़े बिना दूर होगा घर का वास्तु दोष (Picture Credit: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र मुख्य रूप से ऊर्जा के प्रवाह और उसके संतुलन पर आधारित है। कई बार घर बनाते समय अनजाने में कुछ वास्तु दोष रह जाते हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए दीवारों या कमरों को तोड़ना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। आप रंगों, दर्पणों, सही दिशा और प्रतीकों (Symbols) के माध्यम से भी इन दोषों को आसानी से दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
दिशा के अनुसार रंगों का चयन
हर दिशा का एक विशेष रंग और तत्व होता है। यदि आपके घर का कोई कमरा वास्तु के अनुसार सही दिशा में नहीं है, तो बिना दीवारों को तोड़े सिर्फ सही रंग का ध्यान रखते हुए भी वहां का दोष दूर किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर उत्तर-पूर्व दिशा में हमेशा हल्का नीला या सफेद रंग करवाएं। वहीं घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में पीला या मिट्टी का रंग (Earth Tones) करवाना सबसे अच्छा माना जाता है।
करें इन चीजों का उपयोग
वास्तु शास्त्र में दर्पण (शीशा) को ऊर्जा बढ़ाने का एक बड़ा माध्यम माना गया है। ऐसे में वास्तु दोष को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके घर में उत्तर दिशा की दीवार बंद है, तो वहां एक दर्पण लगा दें। ऐसा करने से वहां की रुकी हुई ऊर्जा फिर से सक्रिय हो जाती है। इसी के साथ घर के अलग-अलग कोनों में थमी हुई ऊर्जा को सुचारू करने के लिए आप प्रभावित स्थानों पर क्रिस्टल बॉल या पिरामिड रख सकते हैं।

(Picture Credit- AI Generated)
नकारात्मक ऊर्जा का होगा नाश
- घर में मौजूद किसी भी प्रकार की नकारात्मकता को दूर करने के लिए नियमित रूप से कपूर जलाएं। इससे वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
- इसके साथ ही हफ्ते में एक-दो बार पानी में समुद्री नमक (Sea Salt) मिलाकर घर में पोछा लगाएं। नमक घर के भीतर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है।
- यदि घर का मुख्य द्वार गलत दिशा में है, तो दरवाजे के ठीक बाहर पंचमुखी गणेश जी की तस्वीर लगाएं या फिर 'ॐ' और 'स्वस्तिक' का शुभ चिन्ह बनाएं।
- हरे-भरे पौधे प्राकृतिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। घर के मुख्य द्वार पर या अंदर मनी प्लांट, तुलसी या बांस के पौधे लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बहुत तेजी से बढ़ता है।
यह भी पढ़ें- फटे कपड़े पहनने से जीवन पर क्या पड़ता है असर? वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं ये मान्यताएं
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।