Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर की इस दिशा में रख दें मटका, देखने को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 06:14 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि आप घर की हर छोटी-बड़ी चीज को वास्तु के अनुसार रखते हैं तो इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। आज भी ...और पढ़ें

    vastu tips for matka घर की इस दिशा में रख दें मटका।
    vastu tips for matka घर की इस दिशा में रख दें मटका।

    HighLights

    1. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
    2. घर में वास्तु के नियमों के अनुसार रखना चाहिए मटका।
    3. वास्तु के अनुसार मटका रखने से मिलते हैं कई लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फ्रिज के इस जमाने पर आज भी कई पानी रखने के लिए मटके का इस्तेमाल करते हैं। इसके सेहत पर भी कई लाभ देखने को मिलते हैं। मटके के फायदों को देखते हुए, इसका प्रचलन काफी बढ़ गया है। गांव में तो मटके का इस्तेमाल होता ही है, साथ ही शहरों में भी इसका उपयोग देखने को मिलता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मटका रखने की सही दिशा क्या है।

    इस दिशा में रखें मटका

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मटके को हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसी के साथ आप इसे ईशान कोण (उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा) में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से जातक को अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। साथ ही इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    चटके हुए मटके का उपयोग करना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए यदि आपका मटका चटका हुआ या फिर कहीं से टूटा हुआ है, तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए। इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि मटके को ढकने के लिए प्लास्टिक के ढक्कन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। इसलिए हमेशा मिट्टी के ढक्कन का उपयोग करें। इसी के साथ पानी के मटके को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए, खासकर रात के समय मटके को खाली न छोड़ें।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की छत पर लगाएं ये चीजें, आसपास नहीं भटकेगी दरिद्रता

    लग सकता है वास्तु दोष

    यदि आप रसोई घर में मटका रख रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि मटके के आसपास चूल्हा नहीं होना चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, अग्नि और जल को आस-पास नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे जीवन में कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Tulsi Plant: इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, घर में सुख-शांति का होगा आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।