यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips for Plants: ये पौधे रोक सकते हैं आपकी बरकत, तुरंत कर दें घर से बाहर
कई लोग घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए अपने घर में तरह तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। लेकिन वहीं वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कुछ पौधे घर में नकारात् ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु के अनुसार, घर में पौधे लगाने से बढ़ती है सकारात्मकता।
- वास्तु शास्त्र में कई पौधों को माना गया है अशुभ।
- नकारात्मकता बढ़ा सकते हैं घर में लगे ये पौधे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Plants: वास्तु के दृष्टि से बहुत-से पौधों को शुभ माना गया है। यह घर की सुंदरता को तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही व्यक्ति के भाग्य में भी वृद्धि करते हैं। आजकल लोग अपने गार्डन में पौधे लगाने के साथ-साथ घर के अंदर के पौधे लगाने लगे हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि घर के अंदर कौन-से पौधे नहीं रखने चाहिए, वरना आपको परेशान करना पड़ सकता है।
न लगाएं ये पौधे
माना गया है कि इमली का पौधा घर में लगाने से नकारात्मकता बढ़ सकती है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है। इसके साथ ही अगर आपके घर में खजूर का पेड़ लगाते हैं, तो यह भी आपकी बरकत को रोक सकता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: किसी से उधार न मांगे ये चीजें, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वास्तु की दृष्टि से ठीक नहीं है ये पौधे
इन दिनों कैक्टस का पौधा लगाने का चलन बढ़ा है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पौधा लगाना शुभ नहीं होता। ऐसे में गुलाब भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इसी तरह लोग बोनसाई का पौधा भी घर में लगाना पसंद करते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से इसे घर में लगाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना गया है। हालांकि आप इन पौधों को घर से बाहर रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं घोड़े की नाल, सुख-सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि
बढ़ सकती है नकारात्मकता
माना गया है कि जिस पौधे को काटने पर दूध निकले, उसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए। कई लोग घरों में नींबू का पौधा भी लगाते हैं। लेकिन माना जाता है कि इन पौधों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिससे घर में अशांति का माहौल बना रहता है।
खबरें और भी
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'