Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: गुड लक के लिए सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, अच्छी सेहत का भी मिलेगा वरदान

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 04:54 PM (IST)

    कई लोग अपने पास जरूरत की चीजें रखकर सोते हैं या फिर इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फोन आदि भी रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में इसके भी कुछ निय ...और पढ़ें

    Vastu Tips for sleeping वास्तु के अनुसार सिरहाने पर रखें ये चीजें (Picture Credit: Freepik)
    Vastu Tips for sleeping वास्तु के अनुसार सिरहाने पर रखें ये चीजें (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. जीवन में वास्तु शास्त्र का माना गया है विशेष महत्व।
    2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है सुख-शांति।
    3. बेहतर नींद के लिए भी अपना सकते हैं वास्तु के उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें रोजाना सिरहाने रखकर सोने से आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। लेकिन साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिन्हें गलती से भी अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए, वरना आपको इसके अच्छे परिणाम नहीं मिलते। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

    जरूर रखें ये चीजें

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति को सोते समय अपने सिरहाने पर तांबे के लोटे में जल भरकर जरूर रखना चाहिए। अगली सुबह इस पानी को किसी पौधे में डाल दें। ऐसा करने से व्यक्ति के लिए तरक्की (Success) के द्वार खुलने लगते हैं। इसी के साथ आप अपने सिरहाने पर

    (Picture Credit: Freepik)

    अच्छी नींद के लिए रखें ये चीज

    कुछ लोगों को कई कोशिशों के बाद भी ढंग से नींद नहीं आती, जिस कारण पूरे दिन चिड़चिड़ापन बना रहता है और इसका असर सेहत पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सो सकते हैं। इससे व्यक्ति को अच्छी नींद आती है और सेहत को भी लाभ मिलता है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Tortoise: घर की इस दिशा में रखें कछुए की मूर्ति, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

    मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    धन की देवी की कृपा के लिए पूर्व दिशा की ओर एक सिक्का रखकर सोना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। वहीं अगर आप सोते समय अपने सिरहाने पर हल्दी की गांठ रखते हैं, तो इससे कारोबार में लाभ के योग बनने लगते हैं।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    गलती से भी न रखें ये चीजें

    कई लोगों की आदत होती है कि वह अपने सिरहाने पर इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फोन, लैपटॉप आदि रखकर सोते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया। इससे नकारात्मकता तो बढ़ती ही है, साथ ही व्यक्ति की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसी के साथ सिरहाने पर चमड़े से बनी चीजों को रखना भी शुभ नहीं होता।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये चीजें, चंद दिनों में आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।