Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: वास्तु की मदद से इस तरह बढ़ाएं घर में पॉजिटिविटी, सुख-शांति का बना रहेगा माहौल 

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 04:11 PM (IST)

    माना गया है कि अगर आप घर के हर हिस्से में वास्तु नियमों (Vastu Tips) का ध्यान रखते हैं, तो इससे पॉजिटिविट एनर्जी का फ्लो बढ़ता हैं और घर में खुशहाली ब ...और पढ़ें

    नेगेटिविटी दूर करने के वास्तु उपाय। (Picture Credit: Freepik)

    नेगेटिविटी दूर करने के वास्तु उपाय। (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. एक प्राचीन हिंदू प्रणाली है वास्तु शास्त्र।

    2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से आती है खुशहाली।

    3. वास्तु में बताए गए हैं नेगेटिविटी दूर करने के कई उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में छोटे-छोटे वास्तु टिप्स अपनाने से आपको बड़े-बड़े फायदे देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स (Vastu Tips For positivity) बताने जा रहे हैं, जो घर में पॉजिटिविट एनर्जी को बनाए रखने और नेगेटिविटी को दूर रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    इन तरीकों से दूर होगी नकारात्मकता

    घर में यदि नेगेटिव एनर्जी बढ़ गई है, तो ऐसे में आप घर में नमक का पोछा जरूर लगाएं। इसके लिए पानी लेकर उसमें थोड़ा-सा नमक डालें और पूरे घर में इसका पौधा लगाएं। ऐसा करने से आपको काफी हद तक नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही सुबह के समय घर की खिड़कियां व दरवाजे खुले रखने चाहिए और शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखें।

    vastu-tips i

    फिटकरी से जुड़े उपाय

    नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी को एक कांच की कटोरी में फिटकरी का टुकड़ा रखें और इसे बाथरूम के किसी कोने में रख दें। ऐसा करने से आपको नकारात्कता से राहत मिल सकती है, क्योंकि फिटकरी नेगेटिव एनर्जी को सोख लेती है, जिससे वातावरण शुद्ध बना रहता है। हर 10-15 दिनों के अंदर इस फिटकरी को बदलते रहें और पुरानी फिटकरी को नमक के पानी में डाल दें।

    Fitkari i

    रखें इन बातों का खास ख्याल

    वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर के मुख्य द्वार पर विशेष रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यही से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसके साथ ही घर में अव्यवस्था को दूर रखें और ऐसे सामान को घर में न रखें जिसकी जरूरत न हो। इन बातों का ध्यान रखने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। इसके अलावा आप घर में धूप और कपूर जलाकर भी नेटेटिविटी से छुटकारा पा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर की किस दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर, जीवन में हमेशा बनी रहेगी सुख-शांति

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएंगे हनुमान जी की तस्वीर, तो नहीं आएगा कोई संकट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।