विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: कपूर के इन उपायों से पैसों की तंगी होगी दूर, मिलेंगे कई लाभ

Published: Mon, 18 Mar 2024 10:49 AM (GMT+05:30)

सनातन धर्म में पूजा के दौरान विशेष चीजों को शामिल किया जाता हैं। इनमें एक है कपूर। धार्मिक मान्यता है ...और पढ़ें

Vastu Tips: कपूर के इन उपायों से पैसों की तंगी होगी दूर, मिलेंगे कई लाभ
Vastu Tips: कपूर के इन उपायों से पैसों की तंगी होगी दूर, मिलेंगे कई लाभ

HighLights

  1. सनातन धर्म में पूजा के दौरान कपूर जलाया जाता है।
  2. कपूर से संबंधित उपाय बेहद फलदायी होते हैं।
  3. कपूर जलाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कपूर को जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कपूर से संबंधित कई उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि कपूर को जलाने से कई चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं और घर की नकारात्मकता खत्म होती है। चलिए जानते हैं इन चमत्कारी उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में मूर्ति स्थापित करते समय ध्यान रखें ये वास्तु नियम, मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद

करें ये उपाय

  • पूजा-अर्चना करने के बाद कपूर को घी में भिगोकर जलाकर पूरे घर में घुमाएं। कपूर का धुआं शुभ प्रभावशाली माना गया है। माना जाता है कि इस धुंए के असर से घर की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर की नकारात्मकता खत्म होती है।  
  • अगर आप परिवार में विवाद और मनमुटाव की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में कपूर को घी में भिगोकर जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवाद और मनमुटाव की समस्या से छुटकारा मिलता है।  
  • पैसों की तंगी से निजात पाने के लिए कपूर को चमेली के तेल में मिक्स करके जलाएं।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से नकारात्मकता खत्म होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।
  • माना जाता है कि कपूर और लौंग को जलाने से घर की सभी मुश्किलें समाप्त होती हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि कपूर और लौंग को एक साथ जलाने के बाद उसे पूरे घर में जरूर घूमाएं। इस उपाय को 5 दिन लगातार करें, जिससे शुभ परिणाम आपको जल्द ही दिख जाएंगे और आपका घर खुशियों से भर जाएगा।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घोड़े की नाल घर में रखने से मिलते हैं कई फायदे, बस दिशा का रखें ध्यान

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।