क्या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान लंबे समय तक रखना ठीक है, वास्तु शास्त्र क्या कहता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना अशुभ माना जाता है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ...और पढ़ें

खराब और बेकार इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम क्यों इस्तेमाल नहीं करने चाहिए?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में अधिकतर घरों में पुराना फोन, खराब चार्जर, बंद पड़ी हुई घड़ी, खराब टीवी, मिक्सर, पंखा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम सालों से किसी अलमारी, स्टोर रूम या कोने में पड़े रहते हैं। कई लोग सोचते हैं कि बाद में इन्हें ठीक करा लेंगे, इसलिए संभलकर रखते हैं। लेकिन वास्तु के मुताबिक किसी भी खराब या इस्तेमाल में न आने वाली वस्तु को घर में लंबे समय तक रखना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं क्यों नहीं रखना चाहिए खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान?
वास्तु शास्त्र में घर को ऊर्जा का मुख्य केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि, जो वस्तुएं अपना काम करना बंद कर देती हैं या लंबे समय तक खराब पड़ी रहती हैं, वे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती है। खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्योंकि इन्हें अग्नि तत्व से जुड़ा माना जाता है। यदि ये खराब हलात में लंबे समय तक रखे जाएं, तो अग्नि तत्व का संतुलन बिगड़ सकता है।
खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने से क्या होता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सालों से खराब पड़ा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मानसिक तनाव, काम में रुकावट, फैसले लेने की क्षमता को कमजोर और घर को भारी बनाने का काम करता है। हालांकि इन प्रभावों की पुष्टि करने वाला कोई वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है।
किन चीजों को लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए?
अगर घर में खराब मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, मिक्सर, पंखा, इनवर्टर, टूटे फूटे चार्जर और केबल, एक्सटेंशन बोर्ड या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं, जिनका लंबे समय से कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो उन्हें हटाना ही सही माना जाता है। वास्तु के अनुसार इन खराब वस्तुओं को रखने से मानसिक और शारीरिक स्तर पर नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं।
खबरें और भी
खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम फेंक नहीं सकते तो क्या करें?
- घर में खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम को फेंक नहीं सकते तो जल्द-जल्द उसकी मरम्मत कराकर इस्तेमाल करें।
- ई वेस्ट सेंटर पर जमा करना भी बेहतर विक्लप माना जाता है।
- भूलकर भी घर के ईशान कोण में बेकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान को न रखें।
- स्टोर रूप में सिर्फ उसी सामान को रखें जिनकी भविष्य में जरूरत पड़ती हो।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को अधिक समय तक घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। इसके लिए बेहतर होगा कि, समय-समय पर साफ-सफाई के दौरान इन चीजों को रीसायकल करते रहें।
यह भी पढ़ें- दूसरों के पहने हुए जूते इस्तेमाल करना सही या गलत? क्या कहता है वास्तु शास्त्र
यह भी पढ़ें- तनाव से मुक्ति और दुश्मनों से रक्षा के लिए घर में लगाएं सांपों की ये पेटिंग्स, जानें सही दिशा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।