पति के व्यापार में बरकत के लिए अपनाएं चावल के ये वास्तु उपाय, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
हर कोई चाहता है कि पति के व्यापार में बढ़ोतरी रहे। इसके लिए आप भी खास तरीके के वास्तु उपाय कर सकती हैं। ...और पढ़ें
-1783943066589_m.webp)
चावल से जुड़े वास्तु उपाय (Picture Credit- AI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपने पास लक्ष्मी आना हर किसी को पसंद होता है। इसलिए व्यक्ति दिन रात मेहनत करके पैसे कमाते हैं, ताकि अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें और सुख-सुविधाओं का आनंद ले सकें। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि आपके पति के व्यापार में बढ़ोतरी बनी रहे और जीवन खुशहाली से बीते इसके लिए आप चावल के ये वास्तु उपाय को कर सकती हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
व्यापार में वृद्धि के लिए चावल का पहला उपाय
अगर आपको लगता है कि पति के बिजनेस में कुछ रुकावटें आ रही हैं, तो ऐसे में पत्नी खास तरीके के उपाय को कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको एक चांदी का सिक्का लेना है।
- इसे अच्छे से गंगाजल से साफ कर लें।
- चावल का एक पात्र ले लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि ये प्लास्टिक का नहीं होना चाहिए।
- उसके अंदर अब आपको साबुत चावल भरने हैं।
- उसके अंदर चांदी का सिक्का रख दें।
- इस कार्य को शुक्रवार के दिन करें।
- अब आपको इसे एक साफ स्थान पर रखना है।
- जिसमें आपको नीचे सफेद रंग का कपड़ा बिछाना है।
- अब आपको प्रतिदिन अपने पति को इन चावल को देना है और कहना है कि इसे चिड़िया या कबूतर को डाल दें।
- इसे आपको रोजाना करना है, ताकि बिजनेस ग्रोथ अच्छी हो सके।
चावल का दूसरा उपाय
- वास्तु के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सुबह के समय घर या दुकान के मुख्य द्वार की सफाई करें।
- इसके बाद आपको चावल पीले करने हैं और इनका छिड़काव करना है।
- इसे आपको रोजाना करना है, ताकि आपके पास ग्राहक अच्छे आएं।
- आप इसे जिस दिन से शुरू करेंगे, इसका असर कुछ समय बाद दिखने लगेगा और आपके पास नए ग्राहकों का आगमन होने लगेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- आप अगर पति के बिजनेस में ग्रोथ कराना चाहती हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि इन उपायों में टूटे हुए चावलों का इस्तेमाल न करें। टूटे हुए चावल नकारात्मकता ला सकते हैं।
- जिन स्थानों पर आप चावल का उपयोग उपाय के रूप में कर रहे हैं, वहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। गंदे स्थान पर रखे गए चावल का प्रभाव कम हो जाता है।
- कोई भी वास्तु उपाय तब तक फलदायी नहीं होता जब तक उसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ न किया जाए। इन उपायों को करते समय सकारात्मक सोच बनाए रखें।
यह भी पढ़ें- घर में रहता है क्लेश और तनाव? सुख-शांति के लिए आज ही आजमाएं ये वास्तु टिप्स, दूर होगी समस्या
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।