Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में भगवान गरुड़ की मूर्ति कहां रखें? वास्तु के इन नियमों से मिल सकता है शुभ फल

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 01:30 PM (IST)

    हिंदू धर्म में गरुड़ की मूर्ति घर में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है, जो दैवीय सुरक्षा और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार इसे सही दिशा में र ...और पढ़ें

    गरुड़ की मूर्ति घर में कहां रखें: वास्तु नियम जो बदल देंगे किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

    गरुड़ की मूर्ति घर में कहां रखें: वास्तु नियम जो बदल देंगे किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गरुड़ को विष्णु जी के वाहन के रूप में सदियों से पूजा जाता रहा है। यही नहीं घर में गरुड़ की मूर्ति रखना भी अत्यंत शुभ माना जाता है और इसे दैवीय सुरक्षा और आध्यात्मिकता का प्रतीक कहा जाता है।

    कई बार हमारे मन में सवाल आता है कि क्या वास्तु के अनुसार घर में गरुड़ की मूर्ति रखना ठीक है? इस मूर्ति को किस स्थान पर रखना ठीक होता है और क्या इससे नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर किया जा सकता है? दरअसल, यह मूर्ति घर के लिए एक आध्यात्मिक कवच का काम करती है।

    यह आपके आस-पास के वातावरण को शुद्ध करती है और घर में समृद्धि का कारण बनती है। आइए आपको बताते हैं इसे रखने के सही वास्तु नियमों के बारे में।

    गरुड़ की मूर्ति का मतलब क्या है?

    गरुड़ को भगवान विष्णु की सवारी माना जाता है। ये मूर्ति आधी पक्षी और आधे मनुष्य जैसी दिखती है। प्राचीन वैदिक ग्रंथों के अनुसार, उन्हें साहस और दुनिया की सभी बाधाओं से ऊपर उठने की तेज गति का प्रतीक भी कहा जाता है।

    वास्तु की मानें तो, यह दिव्य स्वरूप नकारात्मक ऊर्जाओं को खत्म करके जीवन में आगे बढ़ने से रोकने वाले डर को खत्म करता है। यही नहीं जिस घर में ये मूर्ति सही स्थान पर रखी होती है वहां की सभी ऊर्जाएं शुभ फल देने वाली हो जाती हैं।

    खबरें और भी

    घर में कहां और कैसे रखें गरुड़ की मूर्ति

    गरुड़ की मूर्ति के वास्तु लाभ उठाने के लिए इसे सही दिशा में रखना जरूरी होता है। आप इस मूर्ति को घर या पूजा स्थल में उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में रख सकते हैं। इससे आपके जीवन में आध्यात्मिक प्रगति होती है। इसलिए इसे हमेशा सही स्थान और दिशा में ही रखना चाहिए।
    इस मूर्ति को आप अगर घर के मंदिर के पास रख रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसे ऐसे रखें कि इनका मुंह विष्णु जी की तरफ होना चाहिए।
    इस मूर्ति को आप अपने वर्कस्पेस पर भी रख सकते हैं जिससे करियर में तरक्की मिलती है।
    गरुड़ की मूर्ति को रखने के लिए हमेशा इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आपको यह मूर्ति कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखनी चाहिए, बल्कि इसे किसी साफ स्टैंड या कपड़े का आसान बनाकर ही रखना चाहिए। इसे आपको घर की दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए।

    घर में गरुड़ की मूर्ति रखने के फायदे

    जब घर में गरुड़ की मूर्ति रखी होती है तो वहां ऊर्जा को शुद्ध करने के लिए अच्छा माहौल बन जाता है। गरुड़ पक्षी बुरी शक्तियों को दूर करके आस-पास की रुकी हुई ऊर्जाओं को साफ करने में मदद करता है। यही नहीं ये घर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह भी काम करता है।

    घर में रखी गरुड़ की मूर्ति आपका ध्यान बढ़ाती है और फैसले लेने की आपकी स्वाभाविक क्षमता को बेहतर बनाती है। इसलिए उनकी मूर्ति रखना हमेशा शुभ माना जाता है।
    वास्तु ही नहीं ज्योतिष के अनुसार भी घर में रखी हुई गरुड़ की मूर्ति बुरे ग्रहों के असर को कम करने के लिए अच्छी मानी जाती है। मुख्य रूप से वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु के असर को कम करने के लिए घर में इस मूर्ति को रखने की सलाह दी जाती है।

    अगर आप भी घर में गरुड़ की मूर्ति रखते हैं तो यहां बताए नियमों का पालन जरूर करें जिससे इसके पूर्ण वास्तु लाभ मिल सकें।

    यह भी पढ़ें- घर में जरूर रखें ये 3 मूर्तियां, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का सदैव रहेगा वास

    यह भी पढ़ें- पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति में 5 मुंह किसके होते हैं? हर मुख का अलग है रहस्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।