गृह प्रवेश में क्यों लाते हैं पुराने घर की मिट्टी? वास्तु और धार्मिक शास्त्रों में छिपा है इसका जवाब
नया घर बनाते समय पुराने घर की मिट्टी लाने की परंपरा भारतीय संस्कृति, वास्तु शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं पर आधारित ...और पढ़ें

नए घर में मिट्टी लाने की परंपरा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नया घर बनाना काफी खुशी और सौभाग्य का काम माना जाता है। जीवन में नया घर खरीदना या बनाना एक नए अध्याय की शुरुआत माना जाता है। गृह प्रवेश पूजा या समारोह एक धार्मिक अनुष्ठान है, जो आमतौर पर नए घर में जाने से पहले नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए किया जाता है।
कई लोग गृह प्रवेश के दौरान पुराने घर की मिट्टी लाते हैं। नए घर में जाने से पहले पुराने घर या किसी पवित्र स्थान की मिट्टी लाने की परंपरा भारतीय लोक-संस्कृति, वास्तु शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं पर आधारित है।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषियों के अनुसार, गृह प्रवेश के समय पुराने घर या पिता की संपत्ति की मिट्टी साथ लाने की परंपरा सनातन संस्कृति के जन्मभूमि और वास्तु पुरुष के सिद्धांत से जुड़ी है।
पुराने घर की मिट्टी लाने का धार्मिक व वास्तु महत्व
जीवंत ऊर्जा का प्रतीक
शास्त्रों में भूमि को सिर्फ अचल संपत्ति (वह संपत्ति है जिसे एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाया या स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है) नहीं है, बल्कि जमीन जीवंत ऊर्जा और वंशज परंपरा का प्रतीक माना गया है।
पूर्वजों का आशीर्वाद
प्राचीन समय में जब परिवार अपनी जड़ों से अलग होकर नए स्थान पर बसते थे, तो कुलदेवी-देवताओं की कृपा और पूर्वजों के आशीर्वाद को नए वातावरण में लाने के लिए पुरानी मिट्टी लाई जाती थी।
ऊर्जा का संतुलन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह मिट्टी नए घर की भूमि के साथ मिलकर उसकी ऊर्जा को शांत और अनुकूल बनाती है।
अपनी जड़ों से जुड़ाव
गृह प्रवेश से जुड़ी यह परंपरा भावनात्मक जुड़ाव, वंश परंपरा की निरंतरता और अपनी जड़ों के प्रति सम्मान दर्शाने का एक वैदिक माध्यम है, जो नई ऊर्जा को संतुलित करने में सहायक होता है।
नए घर में जाना सिर्फ भौतिक बदलाव ही नहीं, बल्कि उर्जा का भी बदलाव है। वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में पुराने घर की मिट्टी लाने के पीछे का असल मकसद नए घर को सहज और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करनी है।
ये उपाय एक सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाने में मदद करता, जिससे परिवार में शांति, खुशहाली और संपन्नता बनी रहती है। इसके अलावा पूर्वजों का भी आशीर्वाद बना रहता है।
यह भी पढ़ें- मंदिर से लेकर गृह प्रवेश तक हर शुभ काम में नारियल फोड़ने की परंपरा क्यों? बेहद खास है वजह
यह भी पढ़ें- गृह प्रवेश के तुरंत बाद घर को खाली क्यों नहीं छोड़ना चाहिए? वास्तु के नियम यहां जानें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
