नहाने के बाद बेड पर तौलिया फेंकने की है आदत? सेहत से लेकर सुख-शांति तक पर पड़ता है इसका बुरा असर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर या दरवाजे पर गीला तौलिया रखना नकारात्मक ऊर्जा और तनाव का कारण बन सकता है। यह आदत घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर ...और पढ़ें

गीले तौलिए से जुड़े वास्तु नियम (Picture Credits- Ai Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारी रोज की छोटी-छोटी आदतें ऐसी होती हैं, जिन्हें हम सामान्य समझकर नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये छोटी-छोटी आदतें हमारे जीवन पर गहरा असर दिखा सकती है। ऐसी ही एक आदत है गीले तौलिए को बिस्तर पर या कहीं भी रख देना।
कई बार हम लोग गीले तौलिए को दरवाजे के पीछे या कभी कमरे किसी भी कोने में लटका देते हैं। कई बार लोग गीले तौलिए को कहीं पर भी रखकर भूल जाते हैं। यह आदत साफ-सफाई के साथ वास्तु के नजरिए से भी बुरी मानी जाती है।
वास्तु के अनुसार, घर की ऊर्जा हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव दिखाती है। आइए जानते हैं वास्तु अनुसार आखिर क्यों गीला तौलिया दरवाजे या बिस्तर पर नहीं रखना चाहिए?
गीला तौलिया बेड पर रखना अशुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का बेडरूम आराम करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा से भरा स्थान माना जाता है। ऐसे में अगर आप यहां पर गीला तौलिया या कपड़ा रख देते हैं, तो इसे नमी बढ़ सकती है।
वास्तु के अनुसार, यह आदत कमरे की ऊर्जा को भारी बनाती है। कई लोगों का मानना है कि, बिस्तर पर गीला तौलिया रखने से मानसिक तनाव, नींद में कमी या स्ट्रेस की दिक्कत होती हैं।
वही साफ-सफाई के नजरिए से भी यह आदत इसलिए गलत है कि, क्योंकि इससे बिस्तर पर बैक्टीरिया और बदबू फैलने लगती है।
दरवाजे पर गीला टांगना सही या गलत
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मेन गेट काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। घर के मुख्य द्वार से ही एनर्जी बाहर और अंदर आती है। यही एक कारण है कि, दरवाजे पर भी गीला या गंदा तौलिया नहीं टांगना चाहिए। इससे घर की पॉजिटिव एनर्जी में रुकावट के साथ संतुलन बिगाड़ सकता है, जिससे घर अव्यवस्थित हो सकता है।
खबरें और भी

क्या करना सही है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस्तेमाल करने के बाद गीला तौलिया हमेशा ऐसी जगह रखें जहां, जहां सूरज की रोशनी और हवा हो, ताकि तौलिया सूख सकें।
इसके लिए बालकनी, खुली खिड़की के पास वॉशरूम में हुक लगाकर तौलिया सुखाना अच्छा माना जाता है।
इसके अलावा इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि, तौलिया काफी ज्यादा देर तक गीला न रहे। अगर गीला रह जाता है, तो इससे बदबू आ सकती है, जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- क्या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान लंबे समय तक रखना ठीक है, वास्तु शास्त्र क्या कहता है?
यह भी पढ़ें- दूसरों के पहने हुए जूते इस्तेमाल करना सही या गलत? क्या कहता है वास्तु शास्त्र
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।