Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्री के चक्कर में कहीं रूठ न जाएं मां लक्ष्मी? भूलकर भी मुफ्त में न लें ये चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 11:30 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ वस्तुएं मुफ्त में लेना अशुभ माना जाता है, जिससे घर में नकारात्मकता आ सकती है। इसके अलावा दूसरों से लेने या देने से बचना ...और पढ़ें

    वास्तु अनुसार कौन-सी वस्तुएं फ्री में भी नहीं लेनी चाहिए? (Picture Credit: AI Generated)

    वास्तु अनुसार कौन-सी वस्तुएं फ्री में भी नहीं लेनी चाहिए? (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहे, इसके लिए अधिकतर लोग कई तरह की कोशिशें करते हैं। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी घर का माहौल काफी तनाव भरा लगता है। इसके पीछे वास्तु दोष भी हो सकते हैं, जिन्हें दूर करना बेहद जरूरी है।

    वास्तु शास्त्र में जीवन को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए कुछ खास नियमों का उल्लेख किया गया है, जिसे नजर अंदाज करने पर परिवार के सदस्यों पर वास्तु दोष नकारात्मक असर दिखा सकता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में खास चीजों के लेनदेन को लेकर कुछ खास बातों का उल्लेख किया गया है।

    कौन-सी वस्तुएं फ्री में भी नहीं लेनी चाहिए?

    कौन-सी चीज हमें दूसरे लोगों से लेनी चाहिए और कौन-सी नहीं, इसलिए ज्योतिष शास्त्र से जुड़े नियमों का जानना बेहद जरूरी है। कई बार लोग जाने-अनजाने में ऐसी वस्तुएं ले लेते हैं, जिसका लेनदेन वास्तु शास्त्र के नजरिए से अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इन्हीं चीजों के बारे में।

    रुमाल

    माना जाता है कि, रुमाल को न तो किसी को गिफ्ट करना चाहिए और न ही इसे उपहार स्वरूप लेना चाहिए। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में एक-दूसरे के रुमाल को प्रयोग करने से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    मान्यता है कि, ऐसा करने से प्रभावित व्यक्तियों के संबंध खराब होने लगते हैं। उन लोगों के बीच विवाद की स्थिति होने लगती है, जिससे एक समय के बाद उनके रिश्तों में दरार आ जाती है।

    नमक

    ज्योतिष शास्त्र में नमक को मांगना या देना सही नहीं माना जाता है। मान्यता है कि, इसका संबंध शनिदेव से जुड़ा होता है और इसी वजह से इसे किसी भी व्यक्ति से मुफ्त में भी नहीं लेना चाहिए।

    अगर आपको मजबूरी में किसी से नमक लेना पड़ रहा है, तो बदले में उसे कुछ न कुछ जरूर दें। वैसे इसका लेनदेन उधार के तौर पर करने से घर में दरिद्रता की स्थिति देखने को मिल सकती है। माना जाता है कि, फ्री में नमक लेने से नकारात्मक ऊर्जा हावी होती है।

    लोहा और तेल

    माना जाता है कि, लोहा और तेल शनि से जुड़ी वस्तु हैं। इसी वजह से इन्हें भी उधार के रूप में लेना या देना अशुभ है। इस तरह की गलती करने से शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा जीवन में कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। शनिवार के दिन लोहा और तेल की खरीदारी करने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी का दूत है मधुमक्खी, लेकिन घर की इस जगह पर छत्ता होना लाता है भारी कंगाली और अशांति!

    यह भी पढ़ें- कहीं आपके घर में जमा पुराने बिल तो नहीं बन रहे आर्थिक तंगी और भारीपन की वजह? वास्तु अनुसार करें ये बदलाव

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।