Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WhatsApp पर बिना देरी के झटपट होंगे अब सारे काम, इन यूजर्स के लिए पेश हुआ क्विक एक्शन बार फीचर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 08:00 AM (GMT+05:30)

    WhatsApp New Update मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है। ऐप का इस्तेमाल पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कामों के लिए किय ...और पढ़ें

    WhatsApp पर बिना देरी के होंगे अब सारे काम, कंपनी ने पेश किया नया फीचर
    WhatsApp पर बिना देरी के होंगे अब सारे काम, कंपनी ने पेश किया नया फीचर

    HighLights

    1. वॉट्सऐप का इस्तेमाल यूजर्स अपने कस्टमर्स से जुड़ने के लिए भी कर रहे हैं।
    2. वॉट्सऐप बिजनेस के लिए कंपनी एक नया फीचर लाने पर काम कर रही है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है। ऐप का इस्तेमाल पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कामों के लिए किया जाता है। वॉट्सऐप का इस्तेमाल बहुत से यूजर्स अपने कस्टमर्स से जुड़ने के लिए भी कर रहे हैं।

    वॉट्सऐप बिजनेस के लिए पेश हुआ नया फीचर

    यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर बनाने की कड़ी में वॉट्सऐप बिजनेस के लिए नए फीचर्स लाए जाने पर काम चल रहा है।

    वॉट्सऐप अपडेट की जानकारी देने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप बिजनेस के लिए कंपनी एक क्विक एक्शन बार फीचर पेश कर रही है।

    ये भी पढ़ेंः अब एक ही App में दो नंबर से बारी-बारी चला सकेंगे WhatsApp, Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने पेश किया नया फीचर

    वॉट्सऐप पर यहां नजर आएगा नया फीचर

    दरअसल, नए अपडेट के बाद बिजनेस अकाउंट के साथ कस्टमर्स से बात करना पहले से आसान और कम समय लगने वाला होगा। Wabetainfo ने यूजर्स के लिए नए फीचर को दिखाने के लिए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

    इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि वॉट्सऐप यूजर्स को क्विक एक्शन बार ठीक माइक्रोफोन बटन के पास नजर आएगा। इस एक्शन बार में orders, quick replies और catalog जैसे ऑप्शन नजर आएंगे।

    हालांकि, वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स को ये सभी ऑप्शन चैट अटैचमेंट मेन्यू में मिल रहे थे, लेकिन अब यही ऑप्शन क्विक एक्शन बार में देखे जा सकेंगे।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp पर चल रही कोई मजेदार चैट, आसपास वालों को लग जाती है तुरंत भनक; इस सेटिंग की वजह से होता है ऐसा

    कौन-से यूजर्स कर सकते हैं नए फीचर का इस्तेमाल

    दरअसल, वॉट्सऐप की ओर से नया अपडेट क्विक एक्शन बार फीचर फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए ही मौजूद है।

    वॉट्सऐप बिजनेस के एंड्रॉइड यूजर्स लेटेस्ट वर्जन (WhatsApp Business beta for Android 2.23.22.10) के साथ इस फीचर को चेक कर सकते हैं। बीटा यूजर्स के बाद कंपनी इस नए फीचर को आने वाले दिनों में वॉट्सऐप बिजनेस के दूसरे यूजर्स के लिए भी ला सकती है।

    खबरें और भी