Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CES 2024: Wi-Fi 7 ऑफिशियली हुआ लॉन्च, जानिए फ्यूचर Apple डिवाइस पर क्या होगा इसका असर

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 01:30 PM (IST)

    कंसोर्टियम ने CES 2024 में अपनी लेटेस्ट Wi-Fi 7 को लॉन्च किया है। बता दें कि यह कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन Wi- Fi स्टैंडर्ड है जो Wi- Fi 6 की बैंडविड्थ ...और पढ़ें

    Wi-Fi 7 से फ्यूचर एपल डिवाइस को क्या होगा फायदा
    Wi-Fi 7 से फ्यूचर एपल डिवाइस को क्या होगा फायदा

    HighLights

    1. इंटरनेशनल Wi Fi ब्रांड कंसोर्टियम ने अपने लेटेस्ट Wi- Fi 7 स्टैंडर्ड को लॉन्च कर दिया है।
    2. ये नेक्स्ट जनरेशन Wi-Fi दुनिया का भविष्य है, जिसमें आपको लो लेटेंसी और बेहतरीन ट्रांसफर स्पीड मिलेगी।
    3. नया WI-FI ऑप्शन एपल के डिवाइस को भविष्य में बहुत प्रभावित करेगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एआर/वीआर, गेमिंग और 4K/8K वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी तकनीक के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने और सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए इंटरनेशनल Wi Fi ब्रांड कंसोर्टियम ने अपने लेटेस्ट Wi- Fi 7 स्टैंडर्ड को लॉन्च कर दिया है।

    ये नेक्स्ट जनरेशन Wi-Fi दुनिया का भविष्य है, जिसमें आपको लो लेटेंसी और बेहतरीन ट्रांसफर स्पीड मिलेगी। बता दें कि ये तकनीक मिक्स्ड रियालिटी डिवाइस और 8K स्ट्रीमिंग के लिए एकदम सही विकल्प है। इसके साथ ही एपल भी अपने फ्यूचर डिवाइस में इस तकनीकी का इस्तेमाल करने की तैयारी में है। आज हम आपको बताएंगे कि नया WI-FI ऑप्शन एपल के डिवाइस को भविष्य में कैसे प्रभावित करेगा।

    Wi-Fi 6E से कैसे बेहतर है Wi-Fi 7

    • यहां हम आपको बताएंगे कि नया Wi-Fi 7 अपनी पिछली पीढ़ी के विकल्प यानी Wi-Fi 6E से कैसे बेहतर है।
    • बता दें कि Wi- Fi 6E स्टैंडर्ड 6GHz बैंड के सपोर्ट के साथ आने वाला Wi- Fi 6 ही है, जबकि Wi- Fi 7 अधिक से जरुरी बदलाव किए गए है।
    • Wi- Fi 6E की अधिकतम ट्रांसफर स्पीड लगभग 9Gbps है, जबकि Wi- Fi 7 46Gbps तक की स्पीड मिलती है, जो इसका लगभग 5 गुना है।
    • लेकिन Wi-Fi 7 320 मेगाहर्ट्ज चैनलों पर काम करता है, जो पिछली पीढ़ियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले चैनलों की तुलना में बहुत ज्यादा हैं।
    • Wi- Fi 7 की मदद से आपके डिवाइस अलग-अलग फ्रिक्वेंसी के कई लिंक पर एक साथ डेटा ट्रांसफर और रीसीव कर सकते हैं, इससे आपको हाई ट्रांसफर स्पीड और लो लेटेंसी का फायदा मिलता है।
    • इसके अलावा Wi- Fi 7-के साथ काम करने वाले डिवाइस कम समय में बहुत अधिक डेटा ट्रांसमिट कर सकते हैं।
    • इससे 4K से अधिक रिजॉल्यूशन पर लाइव स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेम और 3D कॉन्टेंट वाले एआर/वीआर डिवाइस को आसानी से चला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Reliance Jio के इन प्लान के साथ मिलता है Unlimited 5G का फायदा, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

    स्पेसिफिकेशन Wi-Fi 6E
    Wi-Fi 7
    ट्रांसफर स्पीड
    9 Gbps 46Gbps
    बैंडबिथ (चैनल) 20, 40 , 80, 80+80, 160MHz 20, 40 , 80, 80+80, 160, 320MHz
    डेटा बैंड
    2.5, 5 और 6GHz 2.5, 5 और 6GHz

    फ्यूचर Apple डिवाइस के लिए कैसे होगा मददगार

    • इससे एक बात तो तय है कि यह भविष्य की तकनीकी है , इसलिए ज्यादातर ब्रांड्स अपने अभी इसे अपनाने में कुछ समय ले सकते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि Wi- Fi 7 के साथ संगत पहले राउटर की अभी घोषणा की गई है।
    • मगर एपल इन सबसे अलग ही काम कर रहा है, हाल ही मिली जानकारी से ये बात सामने आई है कि कंपनी अपने फ्यूचर डिवाइस को Wi- Fi 7 सपोर्ट के साथ लाने के लिए काम कर रही है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि iPhone 16 Pro इसके साथ आने वाला पहला डिवाइस होगा।
    • यहां तक कि जेफ पु ने कुछ इस बात की जानकारी दी थी कि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max इस साल के अंत में Wi- Fi 7 को सपोर्ट के साथ आने वाले पहले Apple डिवाइस होंगे।
    • ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में Apple अपने आईपैड और मैक पर Wi- Fi 7 सपोर्ट ला सकता है।

    यह भी पढ़ें -Vishwa Hindi Diwas: अपने Android और iOS डिवाइस में हिन्दी में करना चाहते हैं टाइप, बस फॉलो करें ये स्टेप