BSNL ₹485 vs Jio ₹749: 72 दिनों की वैलिडिटी वाले इन दो प्लान्स में कौन-सा है आपके लिए बेस्ट?
अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं, तो BSNL का 485 रुपये वाला प्लान या Jio का 749 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं ...और पढ़ें

BSNL के 485 रुपये और के Jio 749 रुपये प्रीपेड प्लान को समझें। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो BSNL के 485 रुपये वाले प्लान या Jio के 749 रुपये वाले प्लान पर विचार कर सकते हैं। दोनों ऑप्शन्स में 72 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, डेली 100 SMS और डेली 2GB डेटा मिलता है। इसके बावजूद दोनों प्लान्स में काफी अंतर है, क्योंकि Jio कुछ एक्स्ट्रा बोनसेज जैसे क्लाउड स्टोरेज सर्विसेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एंटरटेनमेंट मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन भी देता है। वहीं दूसरी तरफ, BSNL सस्ती कीमत पर सिर्फ बेसिक फीचर्स देने पर ध्यान देता है। आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा, ये तय करने में मदद के लिए हमने यहां BSNL 485 रुपये और Jio 749 रुपये प्लान का डिटेल्ड कंपैरिजन किया है।
BSNL का 485 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान
BSNL का 485 रुपये वाला प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा, इस पैक में डेली 2GB डेटा मिलता है। अगर आप डेली डेटा लिमिट खत्म कर लेते हैं, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है।
लंबे समय तक फोन पर बात करने वालों के लिए ये पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री SMS ऑफर करता है। हालांकि, इस प्लान में कोई OTT बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं।
Jio का 749 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान
Jio के 749 रुपये वाले प्रीपेड पैक की वैलिडिटी भी 72 दिनों तक चलती है। इसके साथ ही आपको प्लान की वैलिडिटी तक डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड टॉकटाइम दिया जाता है। इसके अलावा, ये रिचार्ज पैक हर दिन 2GB डेटा भी देता है। यही नहीं, ब्रांड 20 GB एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर कर रहा है, जिसे पूरी वैलिडिटी के दौरान कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो ये टेलीकॉम कंपनी 3 महीने का JioHotstar मोबाइल पैक, 50 GB JioAICloud और JioTV का एक्सेस भी देती है।
अगर यह भी आपके लिए काफी नहीं है, तो कंपनी एलिजिबल कस्टमर्स को 5 TB क्लाउड स्टोरेज और एक्स्ट्रा AI फीचर्स के साथ 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का एक्सेस भी दे रही है। इसके अलावा, अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां 5G सर्विस अवेलेबल है, तो आप अनलिमिटेड True 5G सर्विसेज का मजा ले सकते हैं।
खबरें और भी
BSNL 485 रुपये Vs Jio 749 रुपये प्रीपेड प्लान: कौन ऑफर करता है बेहतर वैल्यू?
हालांकि दोनों ही रिचार्ज प्लान्स यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड टॉकटाइम, 100 फ्री मैसेज और 2 GB डेली डेटा यूसेज देते हैं। लेकिन दोनों में मेन फर्क ये है कि एक प्लान AI और एंटरटेनमेंट एड-ऑन्स देने की वजह से दूसरे के मुकाबले 264 रुपये महंगा है।
अगर आप एक ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो आपको सिर्फ बेसिक कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स दे, तो BSNL का 485 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपकी पसंद बन सकता है।
दूसरी तरफ, अगर आप ऐसे यूजर हैं जो एक्स्ट्रा डेटा, एंटरटेनमेंट सर्विसेज, क्लाउड स्टोरेज फैसिलिटी और AI फीचर्स के साथ Jio के अनलिमिटेड 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप Jio के 749 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को चुनने पर विचार कर सकते हैं।
-1785869569974.jpg)