WhatsApp प्राइवेसी गाइड: अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत ऑन करें ये 5 सेटिंग्स
आज के दौर में WhatsApp हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। परिवार से बातचीत हो, ऑफिस का काम संभालना हो या जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर कर ...और पढ़ें

WhatsApp की इन 5 सेटिंग्स को तुरंत करें इनेबल। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हाल के सालों में, WhatsApp रोजाना के कम्युनिकेशन का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन गया है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबली अरबों लोग फैमिली से जुड़े रहने, ऑफिस का काम संभालने, बिजनेस अपडेट्स लेने या डॉक्यूमेंट्स शेयर करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। वैसे, वॉट्सएप पर्सनल मैसेजेस और कॉल्स के लिए बाय-डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन देता है, लेकिन दूसरे प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स आपके डेटा को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। इनमें सिंपल टू-स्टेप वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक लॉक्स और यहां तक कि अनजान लोगों को आपको ग्रुप्स में एड करने या बार-बार कॉल करने से रोकने वाले कंट्रोल्स शामिल हैं।
अपने WhatsApp अकाउंट की प्राइवेसी और सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए हर इंडियन को पांच वॉट्सएप प्राइवेसी सेटिंग्स तुरंत इनेबल कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
ऑन करें टू-स्टेप वेरिफिकेशन
सबसे सिंपल सेटिंग जिसे आप ऑन कर सकते हैं, वह है टू-स्टेप वेरिफिकेशन। जब आपका वॉट्सएप नंबर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा किसी दूसरे डिवाइस पर रजिस्टर करने की कोशिश की जाती है, तो ये एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देता है। इसे ऑन करने के लिए Settings > Account > Two-step verification > Turn on पर जाएं। अब एक 6-डिजिट का PIN बनाएं और आपका काम हो गया।
इसके बाद, जब भी कोई आपके नंबर को किसी दूसरे डिवाइस पर रजिस्टर करने की कोशिश करेगा, तो वेरिफिकेशन कोड के अलावा इस PIN की भी जरूरत होगी। अगर आप PIN भूल जाते हैं, तो उसे रिकवर करने के लिए एक ईमेल एड्रेस भी दे सकते हैं। हालांकि, अपनी बर्थ-डेट जैसे आसान कॉम्बिनेशन्स इस्तेमाल करने से बचें।
तय करें कि कौन देख सकता है आपकी पर्सनल डिटेल्स
अगर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में बिजनेस, पुराने सहकर्मी, डिलीवरी बॉय या ऐसे लोग शामिल हैं जिनसे आप रेगुलर बात नहीं करते, तो WhatsApp का पर्सनल इंफॉर्मेशन रेस्ट्रिक्ट करने वाला ये फीचर काफी काम का है। आपकी प्रोफाइल पिक्चर, अबाउट इंफॉर्मेशन, स्टेटस और ऑनलाइन एक्टिविटी अनजान लोगों के सामने आपकी प्राइवेसी रिवील कर सकती है। राहत की बात ये है कि आप वॉट्सएप पर अपनी ज्यादातर जानकारी छिपा सकते हैं।
खबरें और भी
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Settings > Privacy पर जाएं। यहां आपको Last Seen and Online, Profile Photo, About, Links और Status के लिए अलग-अलग कंट्रोल्स मिलेंगे, जिन्हें आप My Contacts पर सेट कर सकते हैं या My Contacts Except... का इस्तेमाल करके खास लोगों को इन्हें देखने से रोक सकते हैं।
अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को करें साइलेंस
स्पैम और फ्रॉड कॉल्स को रोकने की TRAI की तमाम कोशिशों के बावजूद, भारत में ये अभी भी एक बड़ी परेशानी बने हुए हैं। किस्मत से, वॉट्सएप का Silence Unknown Callers फीचर ऐसे नंबर्स की कॉल्स से आपके फोन को बजने से रोकता है जिन्हें आप नहीं पहचानते। हालांकि, साइलेंस की गई कॉल्स अभी भी आपके Calls टैब में दिखेंगी, जिन्हें आप बिना डिस्टर्ब हुए बाद में आराम से चेक कर सकते हैं।
इसे ऑन करने के लिए Settings > Privacy > Calls पर जाएं और Silence Unknown Callers को इनेबल कर दें।
WhatsAapp और पर्सनल चैट्स को करें लॉक
अगर आप कभी गलती से अपना फोन वर्कप्लेस या ऑफिस में भूल गए हैं, तो इस बात का चांस रहता है कि कोई आपकी चैट्स में झांकने की कोशिश करे। आपकी प्राइवेसी बनी रहे, इसके लिए WhatsApp इन-बिल्ट चैट लॉक और एप लॉक फीचर ऑफर करता है, जो आपका स्मार्टफोन अनलॉक होने पर भी आपकी बातचीत को अलग से सेफ रखता है। खास तौर पर सेंसिटिव कन्वर्सेशन्स के लिए चैट लॉक प्राइवेसी की एक और लेयर देता है। लॉक की गई चैट्स आपके रेगुलर इनबॉक्स से अलग रखी जाती हैं और उन्हें खोलने के लिए बायोमेट्रिक या पासवर्ड ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है।
कॉल्स के दौरान अपना IP एड्रेस रखें सुरक्षित
क्या कॉल्स के दौरान एक्स्ट्रा प्राइवेसी चाहते हैं? अब आप अपना IP एड्रेस भी प्रोटेक्ट कर सकते हैं। इस फीचर को इनेबल करने से आपकी कॉल्स WhatsApp के सर्वर के जरिए रूट होती हैं, जिससे सामने वाले कॉलर को आपका IP एड्रेस नहीं दिखता और आपकी एप्रॉक्सीमेट लोकेशन सामने आने का खतरा खत्म हो जाता है। WhatsApp इस बात पर जोर देता है कि कॉल्स पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड ही रहती हैं, हालांकि इस रूटिंग से कॉल क्वालिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है।
आप Settings > Privacy > Advanced के अंदर Protect IP Address in Calls को इनेबल कर सकते हैं।
बोनस फीचर: एक और दिलचस्प फीचर जिस पर WhatsApp फिलहाल काम कर रहा है, वह है Usernames। टेलीग्राम की तरह, ये फीचर आने के बाद लोग अपना फोन नंबर शेयर किए बिना सिर्फ यूजरनेम के जरिए आपसे कनेक्ट हो सकेंगे। हालांकि, आप अभी से वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं, लेकिन ये फीचर पूरी तरह से रोल आउट होना बाकी है।