अब मिनिमम ₹349 का कराना होगा रिचार्ज, Airtel ने बंद किया डेली डेटा वाला अपना सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान
एयरटेल ने अपने सबसे पॉपुलर और किफायती 299 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है। कंपनी ने इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और Airtel Thanks एप से हट ...और पढ़ें

Airtel ने 299 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel ने पिछले साल अपने सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाई थी, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स मिलते थे। इस बड़े प्राइस हाइक के एक साल बाद, टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने अब अपने 299 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को डिस्कंटिन्यू कर दिया है और इसे अपनी वेबसाइट और Airtel Thanks App से हटा दिया है। एयरटेल के 299 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की जगह अब 349 रुपये वाला प्लान कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज बन गया है, जो सेम बेनिफिट्स के साथ कुछ एक्स्ट्रा ऑफर्स भी देता है।
इसके अलावा एक टिपस्टर ने दावा किया है कि कंपनी ने अपने 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज पैक्स को भी बंद कर दिया है।
एयरटेल ने बंद किया अपना सबसे सस्ता अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा प्लान
टेलिकॉम कंपनी ने अपनी वेबसाइट को अपडेट करते हुए 299 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को डिलिस्ट और डिस्कंटिन्यू कर दिया है। ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा और डेली 1GB 5G/4G डेटा ऑफर करता था। इसके अलावा, इसमें डेली 100 SMS, फ्री कॉलर ट्यून्स और Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन भी मिलता था।
इसका मतलब है कि अब 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान देश में एयरटेल का सबसे किफायती प्रीपेड रिचार्ज पैक बन गया है। ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स, डेली 2GB डेटा कोटा और डेली 100 SMS ऑफर करता है। सब्सक्राइबर्स फ्री एयरटेल हेलोट्यून्स और 12 महीने के Adobe Express Premium के साथ 6 महीने के लिए Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं।
इसके अलावा, यूजर्स 399 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज पैक को भी चुन सकते हैं जो लगभग सेम बेनिफिट्स ऑफर करता है। हालांकि, इसमें डेली 2.5GB का हाई-स्पीड डेटा कोटा मिलता है। साथ ही, ये Apple Music सब्सक्रिप्शन की जगह 28 दिनों का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन देता है। जैसा कि पहले बताया गया है, कंपनी ने पिछले साल अगस्त में अपने 249 रुपये वाले रिचार्ज पैक की कीमत बढ़ाकर 299 रुपये की थी।
खबरें और भी
एयरटेल ने कथित तौर पर दो और प्रीपेड प्लान्स बंद किए
X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में टिप्स्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने शेयर किया है कि एयरटेल ने अपने 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को भी बंद कर दिया है। उनका दावा है कि इन प्लान्स को UP और उत्तराखंड सर्कल्स में बंद किया गया है और उम्मीद है कि कंपनी इन्हें जल्द ही बाकी सर्कल्स से भी हटा देगी। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि ये दोनों रिचार्ज पैक्स फिलहाल वेबसाइट पर लिस्टेड हैं।