विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio Recharge Plan: 7 रुपये से कम के रोजाना खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, 28 दिन चलेगा जियो प्लान

Published: Mon, 26 Aug 2024 07:00 PM (IST)

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। ऐसे में एक सस्ता रिचार्ज प्लान खोजना मतलब 200 ...और पढ़ें

Jio Recharge Plan: 7 रुपये से रोजाना खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा
Jio Recharge Plan: 7 रुपये से रोजाना खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

HighLights

  1. जियो अपने यूजर्स को 200 रुपये से कम में मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश करता है।
  2. 200 रुपये से कम में 28 दिन की वैलिडिटी प्लान आपके काम आ सकता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। ऐसे में हर मोबाइल फोन यूजर के लिए फोन में रिचार्ज करवाना पहले से महंगा पड़ रहा है। वहीं हम कहें कि आप महीने भर 190 रुपये से कम खर्च में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं तो आपका ध्यान भी इस ओर आएगा। जी हां, जियो अपने यूजर्स के लिए एक सस्ता प्लान पेश करता है, जिसमें रोजाना 7 रुपये से कम खर्च में डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं।

महीने भर चलेगा जियो का सस्ता प्लान

दरअसल, हम यहां जियो के 189 रुपये वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। अच्छी बात ये है कि जियो के इस सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स महीने भर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। इतना ही नहीं, जियो यूजर्स को इस प्लान के साथ डेटा बेनिफिट भी दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः Jio यूजर्स की हुई मौज! 200 रुपये से भी कम में कंपनी ने लॉन्च कर दिया एक नया रिचार्ज प्लान

जियो का 189 रुपये वाला प्लान

  • पैक वैलिडिटी- 28 Days
  • डेटा- 2GB
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड
  • SMS- 100 SMS/Day
  • सब्सक्रिप्शन-JioTV, JioCinema, JioCloud

कौन-से यूजर्स के लिए काम है ये प्लान

दरअसल, जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए काम का है जिनकी डेटा को लेकर बहुत ज्यादा जरूरत नहीं होती। ऐसे यूजर्स जिनके घर और वर्कप्लेस पर वाईफाई की सुविधा मौजूद है, उनके लिए जियो का ये प्लान परफेक्ट रिचार्ज प्लान है। महीने भर कॉलिंग के लिए यह एक सस्ता रिचार्ज प्लान है। घर और वर्कप्लेस से बाहर रहने पर फोन में मौजूद डेटा का भी इस्तेमाल किया जाता है। यूजर्स की जरूरत को देखते हुए इस सस्ते प्लान में महीनेभर के लिए 2GB डेटा दिया जाता है।

ये भी पढ़ेंः Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो के 5 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, 200 रुपये से कम में होती है शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।