Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कम बजट में चाहिए 84 दिनों की वैलिडिटी और 5G डेटा? Jio का ये प्लान है सबसे बेस्ट

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:00 AM (IST)

    Reliance Jio के पास 5G एक्सेस के साथ आने वाले कई प्रीपेड प्लान्स हैं। आइए एक ऐसे ही प्लान पर बात करते हैं, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ...और पढ़ें

    Jio के 859 रुपये वाले प्लान के बारे में जानें। Photo- ChatGPT.

    Jio के 859 रुपये वाले प्लान के बारे में जानें। Photo- ChatGPT.

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने कस्टमर्स को 5G प्रीपेड प्लान्स के मामले में कई ऑप्शन्स देती है। आज हम ऐसे ही एक खास प्लान पर फोकस कर रहे हैं वो है 859 रुपये वाला प्लान। ये 5G डेटा एक्सेस के साथ आने वाला 84 दिनों की वैलिडिटी का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है। 2024 में Jio ने 5G एक्सेस के नियमों में बदलाव किया था, जिसके तहत 5G का फायदा सिर्फ उन्हीं यूजर्स को दिया गया जो 2GB डेली डेटा वाले प्लान्स से रिचार्ज कराते हैं। अगर आपको 84 दिनों के लिए डेली 2GB डेटा और साथ में अनलिमिटेड 5G चाहिए, तो 859 रुपये वाला प्लान आपके लिए सबसे किफायती ऑप्शन है। हालांकि इससे ज्यादा कीमत वाले ऑप्शन्स भी मौजूद हैं, लेकिन ये Jio की तरफ से बेस्ट वैल्यू देता है और दूसरे ऑपरेटर्स के प्लान्स को कड़ी टक्कर देता है। आइए Reliance Jio के 859 रुपये प्रीपेड प्लान के सभी बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।

    Reliance Jio का 859 रुपये का प्रीपेड प्लान

    Reliance Jio का 859 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और 2GB डेली डेटा के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी पूरे 84 दिनों की है। इस प्लान में मिलने वाला टोटल डेटा 168GB है, जो कि 4G डेटा है। 5G नेटवर्क पर डेटा यूज करने की कोई लिमिट नहीं है। ये प्लान रिचार्ज कराने वाले सभी यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करता है।

    Jio अपने कस्टमर्स को 5G SA (Standalone Architecture) ऑफर करता है, जिसे मार्केट में मौजूद ज्यादातर 5G फोन्स सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, इस प्लान में 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile का एड-ऑन OTT बेनिफिट भी शामिल है। साथ ही JioAICloud के साथ 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलता है। ये Jio प्लान 18 महीने के लिए 35,100 रुपये की वैल्यू वाला Google Gemini AI Pro एक्सेस भी फ्री देता है। Jio का ये प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: नेटवर्क न होने पर भी तुरंत समझेगा आपकी भाषा! जानिए कैसे काम करता है Google का ये ऑफलाइन AI टूल

    खबरें और भी