Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन-सा मोड बेस्ट? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज 

    Updated: Tue, 26 May 2026 05:00 PM (IST)

    स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होना एक आम समस्या है। इसे बचाने के लिए कई तरीके हैं, जिसमें 'बैटरी सेवर' या 'लो पावर मोड' सबसे प्रभावी है। ...और पढ़ें

    फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन-सा मोड बेस्ट? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज

    फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन-सा मोड बेस्ट? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल स्मार्टफोन हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया से लेकर ऑफिस का काम हो या ऑनलाइन क्लास, कई तरह के काम आज फोन पर ही डिपेंड हो गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत तब होती है जब मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने लग जाती है।

    बहुत से लोग तो ऐसे में बैटरी बचाने के लिए अलग-अलग सेटिंग्स का यूज करते हैं, लेकिन सवाल ये है कि आखिर कौन-सा मोड सबसे ज्यादा बैटरी बचाता है? चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

    बैटरी सेविंग मोड

    आजकल लगभग हर एक Android और iPhone में Battery Saver या Low Power Mode देखने को मिल जाता है। ये मोड ऑन करते ही डिवाइस बैकग्राउंड में रन कर रही गैरजरूरी एक्टिविटीज को काफी कम कर देता है। साथ ही एप्स का ऑटो रिफ्रेश ऑफ हो जाता है। साथ ही स्क्रीन की ब्राइटनेस कम हो जाती है और प्रोसेसर की स्पीड भी लिमिटेड हो जाती है। इस तरह ये मोड बैटरी की खपत को कंट्रोल करने में सबसे ज्यादा मदद करता है।

    डार्क मोड भी बेस्ट

    इतना ही नहीं अगर आपके पास कोई ऐसा फोन है जिसमें OLED या AMOLED डिस्प्ले है, तो Dark Mode भी बैटरी बचाने में काफी मदद कर सकता है। ऐसे में डार्क मोड स्क्रीन के कई पिक्सल ऑफ कर देता हैं। इससे कम पावर खर्च होती है। वहीं, रात के वक्त तो ये मोड आंखों के लिए भी बेहतर माना जाता है।

    एयरप्लेन मोड

    अगर आपको कुछ टाइम तक कॉल या इंटरनेट की जरूरत नहीं है तो Airplane Mode भी बैटरी को बचाने में आपकी काफी मदद कर सकता है। इस मोड में मोबाइल नेटवर्क, Wi-Fi और Bluetooth जैसी सर्विस ऑफ हो जाती हैं, जिससे डिवाइस की बैटरी बहुत धीरे खर्च होती है। ट्रेवल के दौरान या खराब नेटवर्क वाले एरिया में ये मोड आपके काफी काम आ सकता है।

    खबरें और भी

    कौन-सा मोड है बेस्ट?

    अगर आपको नॉर्मल यूज के दौरान बैटरी बचानी है, तो Battery Saver Mode सबसे अच्छा ऑप्शन है। जबकि ज्यादा बैकअप चाहिए तो साथ में Airplane Mode भी असरदार हो सकता है। डिवाइस में Dark Mode और कम ब्राइटनेस से भी आप बैटरी बचा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- फोन को Restart करें या Power Off करना बेहतर? ज्यादातर लोग नहीं जानते कौन-सा ऑप्शन फायदेमंद