Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक मशीन, ढेरों काम... जानिए ऑल-इन-वन प्रिंटर आपके घर या ऑफिस के लिए क्यों है बेस्ट

    By संतोष आनंदEdited By: Saket Singh Baghel
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:37 PM (IST)

    अगर आप नया प्रिंटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समझना जरूरी है कि ऑल-इन-वन प्रिंटर क्या होता है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं और खरीदते समय किन बातों ...और पढ़ें

    जानिए वर्क फ्रॉम होम के लिए ऑल-इन-वन प्रिंटर के फायदे। Photo- ChatGPT.

    जानिए वर्क फ्रॉम होम के लिए ऑल-इन-वन प्रिंटर के फायदे। Photo- ChatGPT.

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऑल-इन-वन प्रिंटर्स बेहद उपयोगी डिवाइस है। देखा जाए, तो आज के समय में प्रिंटर सिर्फ प्रिंट निकालने तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई, स्कूल के प्रोजेक्ट, छोटे बिजनेस और आफिस की बढ़ती जरूरत ने इस डिवाइस की डिमांड काफी बढ़ा दी है। इस तरह के प्रिंटर की खास बात है कि ये एक साथ कई काम कर सकते हैं। ये प्रिंटर प्रिंटिंग के साथ स्कैनिंग, कापी, तो कई माडल्स फैक्स जैसी सुविधाओं के साथ भी आते हैं।

    ऑल-इन-वन प्रिंटर क्या होता है?

    ऑल-इन-वन प्रिंटर ऐसा डिवाइस है, जिसमें एक साथ कई काम करने की सुविधा मिलती है। सामान्य तौर पर यह प्रिंट, स्कैन और कापी करने का काम करता है, जबकि कई बिजनेस माडल फैक्स की सुविधा भी देते हैं। इन्हें मल्टीफंक्शन प्रिंटर भी कहा जाता है। यदि आपके घर या आफिस में अलग-अलग स्कैनर, कॉपियर और प्रिंटर रखने की जगह नहीं है, तो आल-इन-वन प्रिंटर बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इनमें कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो डेली टास्क को आसान बनाते हैं।

    प्रिंटिंग की बात करें, तो ये ब्लैक एंड व्हाइट और कलर दोनों तरह के डाक्यूमेंट प्रिंट कर सकते हैं। स्कूल प्रोजेक्ट, आफिस रिपोर्ट, बिल, इनवाइस और फोटो प्रिंटिंग जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसके साथ, स्कैनिंग फीचर के जरिए किसी भी डाक्यूमेंट या फोटो को पीडीएफ, जेपीईजी या अन्य डिजिटल फार्मेट में सेव किया जा सकता है। कई प्रिंटर में आटोमैटिक डाक्यूमेंट फीडर मिलता है, जिससे कई पन्नों को एक साथ स्कैन करना आसान हो जाता है। इस तरह के प्रिंटर में काफी का फीचर भी मिलता है। अच्छी बात यह है कि इस फीचर के जरिए बिना कंप्यूटर आन किए सीधे मशीन से ब्लैक एंड व्हाइट या कलर कॉपी निकाली जा सकती है। वहीं कुछ मॉडल्स में फैक्स की सुविधा भी मिलती है।

    कई तरह के होते हैं ऑल-इन-वन प्रिंटर

    हर यूजर की जरूरत अलग होती है, इसलिए बाजार में कई तरह के आल-इन-वन प्रिंटर उपलब्ध हैं। इंकजेट ऑल-इन-वन प्रिंटर घरेलू उपयोग के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं। ये अच्छी फोटो क्वालिटी देते हैं और शुरुआती कीमत भी कम होती है। वहीं इंक टैंक प्रिंटर उन लोगों के लिए बेहतर हैं, जो हर महीने बड़ी संख्या में प्रिंट निकालते हैं। इनमें रीफिल करने योग्य बड़ी इंक टैंक मिलती है, जिससे प्रति पेज प्रिंटिंग लागत काफी कम हो जाती है। इसके अलावा, मोनो लेजर ऑल-इन-वन प्रिंटर भी आते हैं, जो केवल ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटिंग करते हैं। यदि आपका काम मुख्य रूप से टेक्स्ट डाक्यूमेंट प्रिंट करना है, तो यह किफायती विकल्प माना जाता है। कलर लेजर आल-इन-वन प्रिंटर बिजनेस यूजर्स के लिए अच्छे माने जाते हैं। ये तेज स्पीड, साफ टेक्स्ट और बेहतर कलर ग्राफिक्स प्रदान करते हैं।

    खबरें और भी

    वहीं कुछ पोर्टेबल और फोटो-फोकस्ड ऑल-इन-वन प्रिंटर भी आते हैं, जिन्हें यात्रा करने वाले या प्रोफेशनल फोटोग्राफर पसंद करते हैं।

    प्रिंटर के फायदे

    ऑल-इन-वन प्रिंटर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक ही मशीन कई डिवाइस का काम कर देती है। इससे जगह की बचत होती है और अलग-अलग मशीन खरीदने का खर्च भी कम हो जाता है। दूसरा बड़ा फायदा इसकी सुविधा है। प्रिंट, स्कैन और कापी जैसे सभी काम एक ही कंट्रोल पैनल या मोबाइल एप से किए जा सकते हैं। वैसे, आज अधिकांश प्रिंटर वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट और मोबाइल प्रिंटिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इसकी वजह से एंड्रॉयड और आइफोन से सीधे प्रिंट निकालना आसान हो जाता है। यदि आप इंक टैंक या मोनो लेजर माडल चुनते हैं, तो लंबे समय में प्रति पेज प्रिंटिंग लागत भी काफी कम रहती है। वहीं आटोमैटिक डाक्यूमेंट फीडर, डुप्लेक्स प्रिंटिंग और क्लाउड स्कैन जैसी सुविधाएं आफिस के काम को आसान बना देती हैं।

    प्रिंटर के नुकसान

    हालांकि ऑल-इन-वन प्रिंटर के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ कमियां भी हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि यदि मशीन खराब हो जाए, तो प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कापी तीनों काम एक साथ रुक जाते हैं। वहीं यदि आप प्रोफेशनल फोटो प्रिंटिंग करते हैं, तो डेडिकेटेड फोटो प्रिंटर बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। साथ ही, कलर लेजर और कार्ट्रिज आधारित इंकजेट प्रिंटर में लंबे समय तक उपयोग करने पर इंक या टोनर का खर्च अधिक हो सकता है। इसके अलावा, बड़े लेजर आल-इन-वन प्रिंटर आकार और वजन में भी काफी बड़े होते हैं, इसलिए छोटे घरों या टेबल पर इन्हें रखना मुश्किल हो सकता है।

    घर के लिए कौन-सा प्रिंटर बेहतर?

    यदि आपका उपयोग घर में स्कूल प्रोजेक्ट, आनलाइन पढ़ाई, फोटो प्रिंटिंग और सामान्य डाक्यूमेंट के लिए है, तो इंकजेट या इंक टैंक आल-इन-वन प्रिंटर सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं यदि आप रोजाना बड़ी संख्या में डाक्यूमेंट प्रिंट करते हैं, तो मोनो लेजर या कलर लेजर प्रिंटर बेहतर साबित होंगे। इनमें प्रिंटिंग स्पीड ज्यादा होती है और टेक्स्ट क्वालिटी भी शानदार मिलती है। अगर आपका प्रिंटर कई दिनों तक उपयोग नहीं होता है, तो लेजर प्रिंटर ज्यादा उपयुक्त रहेगा। वहीं इंकजेट प्रिंटर लंबे समय तक बंद रहता है, तो फिर इंक नोजल जाम होने की समस्या आ सकती है।

    कार्ट्रिज या इंक टैंक, कौन बेहतर?

    आज सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कार्ट्रिज वाला प्रिंटर खरीदें या इंक टैंक वाला। यदि आपका प्रिंटिंग काम बहुत कम है, तो कार्ट्रिज आधारित इंकजेट प्रिंटर पर्याप्त रहेगा। इसकी शुरुआती कीमत कम होती है। लेकिन यदि हर महीने सैकड़ों या हजारों पेज प्रिंट करने होते हैं, तो इंक टैंक प्रिंटर अधिक किफायती साबित होगा। इसकी शुरुआती कीमत ज्यादा होती है, लेकिन लंबे समय में इंक का खर्च काफी कम रहता है।

    खरीदने से पहले किन फीचर्स पर ध्यान दें?

    ऑल-इन-वन प्रिंटर खरीदते समय केवल कीमत नहीं देखनी चाहिए। कई महत्वपूर्ण फीचर्स भी जांचने जरूरी हैं।

    • यदि आप दोनों तरफ प्रिंट निकालते हैं, तो आटोमैटिक डुप्लेक्स प्रिंटिंग फीचर जरूर देखें।
    • यदि आपको अक्सर बहुत सारे पेज को स्कैन करना पड़ता है, तो आटोमैटिक डाक्यूमेंट फीडर वाला मॉडल चुनें।
    • यदि दोनों तरफ प्रिंट किए गए डाक्यूमेंट स्कैन करना पड़ता है, डुप्लेक्स स्कैनिंग वाला माडल ज्यादा उपयोगी रहेगा।
    • वाई-फाई, इथरनेट, यूएसबी और वाइ-फाइ डायरेक्ट जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं है या नहीं ये भी देखें।
    • यदि आप मोबाइल से सीधे प्रिंट निकालना चाहते हैं, तो एंड्रॉयड और आइफोन प्रिंटिंग सपोर्ट वाला मॉडल देखें।
    • कुछ प्रिंटर क्लाउड स्टोरेज, जैसे- गूगल ड्राइव्स वनड्राइव और ड्रॉपबॉक्स पर सीधे स्कैन सेव करने की सुविधा भी देते हैं।
    • प्रिंटर खरीदने से पहले यह भी देखना चाहिए कि उसे कहां रखा जाएगा। बड़े लेजर प्रिंटर काफी जगह घेरते हैं, जबकि इंकजेट माडल अपेक्षाकृत छोटे होते हैं।

    यदि आप स्टूडेंट हैं, घर से काम करते हैं, छोटा बिजनेस चलाते हैं, ऑनलाइन फार्म भरते हैं, बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रिंट निकालते हैं या घर से आफिस के सामान्य काम करते हैं, तो ऑल-इन-वन प्रिंटर आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: TRAI ने लॉन्च किया MyCall एप का नया वर्जन, अब कॉल ड्रॉप और नेटवर्क प्रॉब्लम की करें डायरेक्ट कंप्लेंट