Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खर्चों का हिसाब रखेगा Google Pay का नया AI फीचर! जानिए इस्तेमाल करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:00 AM (IST)

    गूगल अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। इसी कड़ी में टेक दिग्गज ने यूजर्स के लिए 'Ask Google Pay' फीचर हाल ही ...और पढ़ें

    अब आपकी एक कमांड पर हिसाब-किताब समझाएगा 'Ask Google Pay'. Photo- ChatGPT.

    अब आपकी एक कमांड पर हिसाब-किताब समझाएगा 'Ask Google Pay'. Photo- ChatGPT.

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay में लगातार नए अपडेट्स रोल आउट कर रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए माउंटेन व्यू-बेस्ड टेक कंपनी ने भारत में यूजर्स के लिए हाल ही में 'Ask Google Pay' फीचर पेश किया है, जिसका मकसद पेमेंट एप के अंदर एक कन्वर्सेशनल एक्सपीरियंस देना है। इस अपडेट के जरिए Google Pay एप में एक डेडिकेटेड AI चैटबॉट जुड़ जाता है, जो एप के जरिए किए गए पिछले UPI ट्रांजैक्शन्स के आधार पर यूज़र्स को फाइनेंशियल इनसाइट्स देता है। ये चैटबॉट गूगल के Gemini AI मॉडल्स पर बेस्ड है, जिससे Google Pay में जनरेटिव AI की कैपेबिलिटीज मौजूद हैं। इसके अलावा Ask Google Pay पाई-चार्ट जैसे इंफोग्राफिक्स भी क्रिएट कर सकता है, जिससे पैसों का हिसाब रखना और बजट संभालना काफी आसान हो जाता है।

    अगर आप भी सोच रहे हैं कि Ask Google Pay क्या है, इसे अपने फोन पर कैसे इनेबल करें और इसका इस्तेमाल कैसे करें, तो आपकी मदद के लिए हमने ये एक्सप्लेनर तैयार किया है।

    क्या है Ask Google Pay?

    Ask Google Pay एक डेडिकेटेड Gemini-पावर्ड AI चैटबॉट है, जो आपके स्मार्टफोन के Google Pay ऐप में सीधे इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी फिलहाल इस फीचर को फेज-वाइज रोल आउट कर रही है। गूगल का कहना है कि इसका मकसद अपने पेमेंट प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को बातचीत जैसा एक्सपीरियंस देना और उन्हें बेहतर मनी मैनेजमेंट में मदद करना है ताकि वे फाइनेंशियल डिसिप्लिन बनाए रख सकें।

    एक सिंपल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से आप Ask Google Pay से अपने पिछले खर्चों का एनालिसिस करने के लिए कह सकते हैं। आप चैटबॉट से पिछले महीने के ट्रांजैक्शंस देखने को कहेंगे और ये AI चैटबॉट डेटा निकालकर अलग-अलग कैटेगरीज के हिसाब से पाई-चार्ट जैसे इंफोग्राफिक्स और लिस्ट तैयार कर देगा। इतना ही नहीं, Ask Google Pay अपने खुद के ऑब्जर्वेशन्स भी पेश करता है।

    इसके अलावा ये AI चैटबॉट आपको खर्च करने की आदतों में सुधार के लिए टिप्स भी देता है। आपकी फाइनेंशियल हैबिट्स के हिसाब से ये कस्टमाइज्ड ऑफर्स ढूंढ सकता है और सही क्रेडिट कार्ड के ऑप्शन्स भी सुझा सकता है। अगर आप कंपाउंडिंग इंटरेस्ट, SIP या क्रेडिट स्कोर जैसे मुश्किल फाइनेंशियल कॉन्सेप्ट्स समझना चाहते हैं, तो ये उन्हें भी बेहद आसान भाषा में समझा देता है। इसके साथ ही आप इससे अलग-अलग टैक्स रिजीम के बीच का अंतर भी पूछ सकते हैं।

    खबरें और भी

    पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन्स और सजेशन्स देने के लिए Ask Google Pay आपकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और क्रेडिट रिपोर्ट डेटा का रेफरेंस ले सकता है। ये 10 भारतीय भाषाओं में आपके सवालों को समझ सकता है और जवाब दे सकता है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आप टेक्स्ट या वॉयस दोनों कमांड्स का सहारा ले सकते हैं।

    अपने फोन में कैसे इनेबल करें Ask Google Pay?

    Ask Google Pay एक ऑप्ट-इन फीचर है, यानी इसे आपको खुद मैनुअली ऑन करना होगा। इसे चालू करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

    • अपने स्मार्टफोन में Google Pay एप ओपन करें।
    • स्क्रीन के बॉटम-राइट कॉर्नर में दिए गए You बटन पर टैप करें।
    • Settings मेन्यू में जाएं > Privacy & Security > Data and personalisation पर क्लिक करें।
    • यहां Ask Google Pay इनेबल करने के लिए Personalisation within Google Pay टॉगल को ऑन कर दें।

    अपने फोन में कैसे इस्तेमाल करें Ask Google Pay?

    • अपने फोन में Google Pay एप खोलें।
    • स्क्रीन के नीचे दिख रहे Money बटन पर क्लिक करें।
    • अब Ask About your finances सेक्शन के अंदर दिए गए Ask a question बटन पर टैप करें।
    • इसके बाद AI चैटबॉट की विंडो खुल जाएगी। यहां आप टेक्स्ट के जरिए सवाल पूछ सकते हैं, किसी टॉपिक पर फॉलो-अप सवाल कर सकते हैं या AI से अपना डेटा एनालाइज करवा सकते हैं।
    • आप टाइप कर सकते हैं जैसे 'Analyse my spends from last week' या 'What is the best card for my spends?'

    यह भी पढ़ें: TRAI ने लॉन्च किया MyCall एप का नया वर्जन, अब कॉल ड्रॉप और नेटवर्क प्रॉब्लम की करें डायरेक्ट कंप्लेंट